Ghaziabad Slum Fire Cause Short Circuit Report

गाजियाबाद झुग्गी आग: शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, सैकड़ों झोपड़ियां जलीं

गाजियाबाद की झुग्गियों में भीषण आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया। सैकड़ों झुग्गियां जलीं, गैस सिलिंडर फटे। राहत और बचाव कार्य जारी।

By : स्वदेश डेस्क
गाजियाबाद झुग्गी आग: शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, सैकड़ों झोपड़ियां जलीं

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गुरुवार को हुए भीषण अग्निकांड ने बड़ी तबाही मचा दी। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी गांव में लगी इस आग में 500 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना के पीछे बिजली का शॉर्ट सर्किट कारण बताया जा रहा है।

चश्मदीद ने बताया कैसे भड़की आग

प्रत्यक्षदर्शी आकाश के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे झुग्गियों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारी ने कुछ ही मिनटों में आग का विकराल रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते सैकड़ों झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। 

कबाड़ के गोदाम बने आग फैलने की बड़ी वजह

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में कई कबाड़ के गोदाम मौजूद थे। इन गोदामों में रखे ज्वलनशील सामान ने आग को और भड़काने का काम किया। इसी कारण आग ने तेजी से पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया और भारी नुकसान हुआ। आग लगने के बाद झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलिंडर एक के बाद एक फटने लगे। तेज धमाकों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इससे आग बुझाने का काम और चुनौतीपूर्ण हो गया।

लापता बच्चों को लेकर फैली अफवाह, सभी सुरक्षित

घटना के बाद कुछ बच्चों के लापता होने की खबर सामने आई थी, लेकिन बाद में सभी बच्चे आसपास ही सुरक्षित मिल गए। प्रशासन ने भी किसी के लापता होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

दमकल और प्रशासन की टीम मौके पर

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 

इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहा है। शुरुआती तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट से जुड़ा मामला माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026