Summer Special Trains Announced for Durg-Raipur Ro

रेल यात्रियों के लिए राहत: दुर्ग-रायपुर-बिलासपुर रूट पर 10 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें, ये रूट कवर

गर्मी की छुट्टियों में रेलवे ने दुर्ग-रायपुर-बिलासपुर रूट पर 10 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। यात्रियों को हरिद्वार, मुंबई, हावड़ा जैसे रूट पर बड़ी राहत मिलेगी।

रेल यात्रियों के लिए राहत: दुर्ग-रायपुर-बिलासपुर रूट पर 10 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें, ये रूट कवर

Summer Special Train News

रायपुर। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग-रायपुर-बिलासपुर रूट सहित कई प्रमुख मार्गों पर 10 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। इससे छत्तीसगढ़ और आसपास के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इतवारी-मालदा टाउन स्पेशल से मिलेगा सीधा फायदा

रेलवे के अनुसार, इतवारी (नागपुर) से मालदा टाउन के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन 19, 20 और 26 अप्रैल को रात 12:30 बजे इतवारी से रवाना होगी। निर्धारित समय के अनुसार यह सुबह 6:30 बजे दुर्ग, 7:50 बजे रायपुर और 10:15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 10 स्लीपर, 4 एसी-3 टियर और 4 जनरल कोच शामिल हैं, जिससे विभिन्न वर्ग के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

इन प्रमुख रूटों पर भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने कई अन्य रूटों पर भी समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की जानकारी दी है-

  • दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग: 19 अप्रैल से 29 जून तक (11 फेरे)
  • इतवारी-शालीमार एक्सप्रेस: 2 अप्रैल से 26 जून तक (13 फेरे)
  • गोंदिया-रक्सौल-गोंदिया: 25 अप्रैल से 28 जून तक (10 फेरे)
  • एलटीटी-संतरागाछी-एलटीटी: 21 अप्रैल से 16 जुलाई तक (13 फेरे)
  • हटिया-एलटीटी-हटिया: 20 अप्रैल से 17 जून तक (9 फेरे)
  • तिरुपति-रक्सौल: 13 अप्रैल से 28 मई तक (7 फेरे)
  • पटना-चर्लपल्ली-पटना: 8 अप्रैल से 27 मई तक (15 फेरे)
  • एलटीटी-हावड़ा: 14 और 16 अप्रैल को विशेष फेरे

यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

गर्मी के मौसम में हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं और बिहार-बंगाल की ओर यात्रा करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती है। ऐसे में ये अतिरिक्त ट्रेनें भीड़ नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएंगी। रेलवे का मानना है कि इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट कम होगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।

यात्रा से पहले जानकारी लेना जरूरी

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जांच जरूर कर लें। इसके लिए यात्री NTES या हेल्पलाइन 139 का उपयोग कर सकते हैं। समर स्पेशल ट्रेनों के इस फैसले से छुट्टियों के दौरान यात्रियों की परेशानी काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026