Gwalior Chambal Rail Connectivity Boost

ग्वालियर-चंबल को बड़ी रेल सौगात, 56 किमी ब्रॉडगेज रेलखंड शुरू; श्योपुर तक कनेक्टिविटी का रास्ता साफ

ग्वालियर-चंबल को 56 किमी नए ब्रॉडगेज रेलखंड की सौगात मिली है। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

By : संजय चतुर्वेदी
ग्वालियर-चंबल को बड़ी रेल सौगात, 56 किमी ब्रॉडगेज रेलखंड शुरू; श्योपुर तक कनेक्टिविटी का रास्ता साफ

New-broad-gauge in gwalior Chambal

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल को लंबे इंतजार के बाद बड़ी रेल सौगात मिली है। कैलारस से बीरपुर के बीच 56 किलोमीटर लंबे आमान परिवर्तित ब्रॉडगेज रेलखंड का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर तीन ट्रेनों की विस्तारित सेवा को भी हरी झंडी दिखाई गई। नई रेल सुविधा से क्षेत्र के लोगों के लिए ग्वालियर समेत दूसरे प्रमुख शहरों तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।

कैलारस-बीरपुर रेलखंड से बदलेगी कनेक्टिविटी

कैलारस से बीरपुर तक रेल सेवा का विस्तार केवल यातायात सुविधा बढ़ाने तक सीमित नहीं माना जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मेमू सेवा के विस्तार से बीरपुर, सबलगढ़ और आसपास के गांवों के लोगों को ग्वालियर सहित अन्य शहरों तक आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। ग्वालियर-श्योपुरकला रेल परियोजना के आगे बढ़ने से गांवों और शहरों के बीच संपर्क और मजबूत होगा। इससे कूनो राष्ट्रीय उद्यान जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच भी आसान हो सकती है।

रेल विकास पर 15 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रावधान

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस परियोजना को ग्वालियर-चंबल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में वर्ष 2026-27 के दौरान रेलवे विकास के लिए करीब 15,188 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राज्य में लगभग 1.18 लाख करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं चल रही हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रदेश के 80 स्टेशनों के पुनर्विकास का काम भी जारी है।

188 किमी की परियोजना का अहम हिस्सा है नया रेलखंड

रेल मंत्री ने बताया कि ग्वालियर-श्योपुरकला आमान परिवर्तन परियोजना करीब 188 किलोमीटर लंबी है और इसकी अनुमानित लागत लगभग 3,128 करोड़ रुपये है। कैलारस-बीरपुर का 56 किलोमीटर ब्रॉडगेज रेलखंड इसी बड़ी परियोजना की महत्वपूर्ण कड़ी है।

मध्य प्रदेश में बढ़ा रेल नेटवर्क

अश्विनी वैष्णव के अनुसार मध्य प्रदेश में फिलहाल पांच वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं। पिछले 10 वर्षों में राज्य में 222 किलोमीटर नई रेल लाइन, 1,200 किलोमीटर मल्टी-ट्रैकिंग और 707 किलोमीटर गेज परिवर्तन के काम पूरे किए गए हैं। रेल परियोजनाओं की निगरानी और आपदा प्रबंधन के लिए ड्रोन और जीपीएस ट्रैकर्स जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

श्योपुर और आगे कोटा तक विस्तार की उम्मीद

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैलारस-बीरपुर रेल कनेक्टिविटी को लंबे समय से प्रतीक्षित सौगात बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेल सेवा जल्द श्योपुरकलां तक पहुंचेगी। भविष्य में इसे कोटा तक बढ़ाने की योजना भी क्षेत्र के विकास को और गति दे सकती है।

वर्षों का इंतजार हुआ खत्म

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कैलारस-सबलगढ़-बीरपुर रेलखंड के आमान परिवर्तन के लिए क्षेत्र के लोगों ने लंबे समय तक संघर्ष किया है। अब इस परियोजना के शुरू होने से उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026