Gwalior Lawyer House Firing Case

Crime News: ग्वालियर में हाईकोर्ट अधिवक्ता के घर फायरिंग, समझौते का दबाव बनाने पहुंचे थे तीन बदमाश

ग्वालियर में हत्या के प्रयास के केस में समझौते का दबाव बनाने के लिए तीन बदमाश हाईकोर्ट अधिवक्ता के घर पहुंचे और फायरिंग कर दी। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।

By : संजय चतुर्वेदी
Crime News: ग्वालियर में हाईकोर्ट अधिवक्ता के घर फायरिंग, समझौते का दबाव बनाने पहुंचे थे तीन बदमाश

Gwalior Crime News

ग्वालियर। हत्या के प्रयास के मामले में समझौता नहीं होने पर शनिवार को तीन बदमाशों ने हाईकोर्ट अधिवक्ता के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी की है। फायरिंग के तुरंत बाद अधिवक्ता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। वकील की शिकायत पर गोला का मंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले धमकाया, फिर घर पर पहुंचकर चला दी गोली

सैनिक कॉलोनी निवासी अधिवक्ता मनोज भदौरिया ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले एक व्यक्ति पर हत्या के प्रयास का केस था। मामले में मयंक तोमर आरोपी था। मैंने इसका विरोध ​किया था इसलिए मयंक के बेल खारिज हो गई थी। इसके बाद से आरोपी के पिता और भाई उन पर लगातार केस में समझौता का दबाव बना रहे थे। समझौता नहीं करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं। उन्होंने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय थाने में की थी। 

मयंक के पिता-भाई के कहने पर शनिवार को गोवर्धन कॉलोनी निवासी मोहित राजावत, उसके साथी किशन जादौन और अभय राजावत उनके घर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने वहां फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही अधिवक्ता ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।

समझौते के दबाव की शिकायत पहले ही कर चुके थे 

अधिवक्ता का कहना है कि केस में समझौते के लिए पहले से ही दबाव बनाया जा रहा था और धमकियां दी जा रही थीं। इसी वजह से उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दी थी। इसके बावजूद शनिवार को आरोपी पक्ष के लोग उनके घर तक पहुंच गए और फायरिंग कर दी। पुलिस अब फायरिंग में इस्तेमाल हथियार, आरोपियों की भूमिका और उन्हें भेजने वाले लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फायरिंग के पीछे सिर्फ समझौते का दबाव था या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी थी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026