Gwalior Railway Departure Alert System News

अब ट्रेन पकड़ने की भागदौड़ खत्म, ग्वालियर स्टेशन पर शुरू होगा डिपार्चर अलर्ट सिस्टम 

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर डिपार्चर अलर्ट सिस्टम शुरू होगा, जो ट्रेन रवाना होने से पहले यात्रियों को अलर्ट करेगा और भागदौड़ व हादसों पर रोक लगाएगा।

By : स्वदेश डेस्क
अब ट्रेन पकड़ने की भागदौड़ खत्म, ग्वालियर स्टेशन पर शुरू होगा डिपार्चर अलर्ट सिस्टम 

यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर प्लेटफॉर्म पर मिलेगा रियल-टाइम अलर्ट 

रेलवे सफर में जल्दबाजी, प्लेटफॉर्म पर सामान लेने उतर जाना और फिर ट्रेन छूट जाने या चलती ट्रेन पकड़ने की मजबूरी अब यह तस्वीर ग्वालियर स्टेशन पर बदलने जा रही है।यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर एक नया डिपार्चर अलर्ट सिस्टम शुरू किया जा रहा है, जो ट्रेन के रवाना होने से ठीक पहले जोरदार और स्पष्ट अनाउंसमेंट करेगा।

झांसी स्टेशन मॉडल पर तैयार हो रहा सिस्टम 

झांसी स्टेशन की तर्ज पर तैयार किया जा रहा यह आधुनिक सिस्टम जैसे ही एक्टिव होगा, प्लेटफॉर्म पर “ट्रेन तैयार है, रवाना होने के लिए” जैसा अलर्ट गूंज उठेगा। इसके बाद यात्रियों को साफ संदेश मिल जाएगा कि अब देर करने की कोई गुंजाइश नहीं है। रेलवे का मानना है कि यही छोटा-सा बदलाव यात्रियों की बड़ी परेशानियों और हादसों पर रोक लगाने में अहम साबित होगा।

हर प्लेटफॉर्म पर नजर, हर ट्रेन का अलर्ट

अक्सर देखा जाता है कि लंबी दूरी की ट्रेनों के स्टॉपेज पर यात्री प्लेटफॉर्म से उतरकर चाय-पानी या सामान लेने चले जाते हैं। कुछ ही मिनटों में ट्रेन चल देती है और फिर शुरू होता है प्लेटफॉर्म पर दौड़ने का वही पुराना दृश्य—कोई ट्रेन पकड़ने की कोशिश में दौड़ता है तो कोई छूट चुकी सीट को देखकर परेशान खड़ा रह जाता है। कई बार यही लापरवाही हादसे का कारण भी बन जाती है। नई व्यवस्था के तहत ग्वालियर स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर आने-जाने वाली ट्रेनों का पूरा डेटा सिस्टम में फीड रहेगा। जैसे ही किसी ट्रेन के रवाना होने का समय आएगा, संबंधित प्लेटफॉर्म पर उसका नाम और डिपार्चर अलर्ट तुरंत प्रसारित किया जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यात्री पहले से सतर्क हो जाएंगे और बिना वजह प्लेटफॉर्म पर इधर-उधर नहीं जाएंगे। रेलवे का दावा है कि इससे न सिर्फ ट्रेन पकड़ने की हड़बड़ी कम होगी, बल्कि प्लेटफॉर्म पर होने वाली भीड़ और अव्यवस्था में भी सुधार आएगा।

पहले की घटनाएं बनीं चेतावनी

रेलवे के रिकॉर्ड में ऐसे कई मामले दर्ज हैं, जिन्होंने इस सिस्टम की जरूरत को और बढ़ा दिया है। मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में एक बार डॉक्टर और डिप्टी एसएस मरीज की जांच में लगे रहे और इसी दौरान ट्रेन चल दी, जिससे दोनों कर्मचारी झांसी तक पहुंच गए। इसी तरह अप्रैल में एक यात्री पानी लेने उतरा और ट्रेन के चलने पर भागते समय हादसे का शिकार हो गया। वहीं वंदे भारत जैसी ट्रेनों में ऑटोमैटिक दरवाजे ट्रेन चलने के साथ ही बंद हो जाते हैं, जिससे कई यात्री उतरने-चढ़ने में असमर्थ रह जाते हैं।

आखिरी मिनट की भागदौड़ खत्म होगी

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यह डिपार्चर अलर्ट सिस्टम यात्रियों के लिए एक सेफ्टी गार्ड की तरह काम करेगा। इससे आखिरी मिनट की भागदौड़ खत्म होगी और लोग अधिक अनुशासित तरीके से यात्रा कर सकेंगे।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026