Gwalior Accident: Scorpio Crash Kills 5 of Family

ग्वालियर हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

ग्वालियर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मारी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा पुलिस से बचकर भाग रही गाड़ी के कारण हुआ, कई लोग घायल हैं।

By : स्वदेश डेस्क
ग्वालियर हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा परशुराम चौराहे के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।

पुलिस से बचकर भाग रही थी स्कॉर्पियो

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक पहले बस स्टैंड पर एक ई-रिक्शा को टक्कर मार चुका था। इसके बाद पुलिस उसके पीछे लगी थी। इसी दौरान भागते समय उसने रास्ते में ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

मंदिर से लौट रहा था परिवार

हादसे के समय ऑटो में सवार सभी लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पास के नीम के पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

मृतकों में पति-पत्नी समेत 5 लोग शामिल

  • इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य (55)

  • लीला (52)

  • शुभम उर्फ लाली (30)

  • शगुन (शुभम की पत्नी)

  • प्रीति कश्यप (60), निवासी मेरठ

घायलों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ऑटो ड्राइवर के सिर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में जारी है।

पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त की

एसपी धर्मवीर यादव के मुताबिक, पुलिस ने हादसे में शामिल स्कॉर्पियो (MP 21 ZE 5911) को जब्त कर लिया है। वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है और एयरबैग खुल चुके हैं। चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है

तेज रफ्तार और लापरवाही

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी और पुलिस से बचने की कोशिश कर रही थी। इसी लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हुआ.यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों को उजागर करता है, जिसमें निर्दोष लोगों की जान चली जाती है।

 

संबंधित सामग्री

Maharajganj Police: दशहरा को लेकर महराजगंज में चाक-चौबंद सुरक्षा, 1747 दुर्गा प्रतिमाओं पर रहेगी नजर

Maharajganj Police: दशहरा को लेकर महराजगंज में चाक-चौबंद सुरक्षा, 1747 दुर्गा प्रतिमाओं पर रहेगी नजर

शारदीय नवरात्रि, दुर्गापूजा और विजयदशमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

Oct 19, 2026
Gwalior Truck Accident : ग्वालियर हादसे में अपडेट, नशे में था ड्रायवर, गूगल मैप के जरिए नो एंट्री में घुसा था ट्रक

Gwalior Truck Accident : ग्वालियर हादसे में अपडेट, नशे में था ड्रायवर, गूगल मैप के जरिए नो एंट्री में घुसा था ट्रक

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बीते शनिवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है।

Oct 19, 2026
Gwalior Accident: ग्वालियर हादसे में 15 मौतें; पोस्टमार्टम हाउस पर फूटा परिजनों का गुस्सा

Gwalior Accident: ग्वालियर हादसे में 15 मौतें; पोस्टमार्टम हाउस पर फूटा परिजनों का गुस्सा

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे में मृतकों की संख्या 15 हो गई है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों ने इलाज और सूचना में देरी का आरोप लगाकर प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया।

Oct 18, 2026
Road Accident: उज्जैन-गरोठ फोरलेन में दर्दनाक हादसा, ट्रक में घुसी अर्टिगा, मां-बेटी की मौत, 3 गंभीर घायल

Road Accident: उज्जैन-गरोठ फोरलेन में दर्दनाक हादसा, ट्रक में घुसी अर्टिगा, मां-बेटी की मौत, 3 गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के आगर मालवा के उज्जैन-गरोठ फोरलेन रोड पर तेज रफ्तार आर्टिगा कार ट्रक में घुस गई। दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Aug 25, 2026
सीहोर में गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, हाईवे सील; रिसाव के बीच घंटों दहशत में रहे लोग

सीहोर में गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, हाईवे सील; रिसाव के बीच घंटों दहशत में रहे लोग

सीहोर-इछावर रोड पर गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटने के बाद गैस रिसाव शुरू हो गया। पुलिस ने हाईवे बंद किया, जबकि घंटों चले रेस्क्यू के बाद हालात काबू में आए।

May 24, 2026