Gwalior Accident: CSP Removed, 8 Police Suspended

Gwalior Accident CM Action: ग्वालियर हादसे पर सीएम मोहन यादव का एक्शन, CSP हटाए गए, आठ पुलिसकर्मी निलंबित

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे के बाद सीएम मोहन यादव ने झांसी रोड के सीएसपी को हटाया और तीन थाना प्रभारियों समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

By : संजय चतुर्वेदी
Gwalior Accident CM Action: ग्वालियर हादसे पर सीएम मोहन यादव का एक्शन, CSP हटाए गए, आठ पुलिसकर्मी निलंबित

CM mohan yadav action in Gwalior Accident

ग्वालियर। शहर में नवरात्रि त्योहार के बीच हुए हादसे ने पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया। शीतला माता मंदिर के पास ट्रक पटलने के चलते लोगों की जान जाने वाले भीषण हादसे के बाद पुलिस महकमे पर गाज गिरी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर झांसी रोड के सीएसपी रवि भदौरिया को हटा दिया गया है। साथ ही तीन थाना प्रभारियों समेत आठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित भी किया गया है।

किन पर गिरी कार्रवाई की गाज

श्रद्धालुओं की मौत के बाद पुलिस की भूमिका और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठे थे। सरकार ने इसी के बाद जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। कार्रवाई की जद में झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव, आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा और झांसी रोड के ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी शामिल हैं। इनके अलावा निरीक्षक यातायात राघवेंद्र जादौन, प्रधान आरक्षक सुशील द्विवेदी और आरक्षक किशन खन्ना, अनिल जैतपुरिया व पवन सेंगर भी निलंबित हुए हैं।

सीएम बोले, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी और जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही मिलने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
 

सहायता राशि और मंत्रियों को निर्देश

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर आर्थिक सहायता का ऐलान किया था। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। सभी घायलों का इलाज नि:शुल्क होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर से हैं। उन्होंने मंत्री एदल सिंह कंषाना और राकेश शुक्ला को ग्वालियर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने, शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने और घायलों को जल्द स्वस्थ करने की प्रार्थना की है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026