Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident CM Visit

Gwalior Sheetla Mata mandir Accident: ग्वालियर में CM काफिले के सामने लेटी घायल की परिजन, फिर जो हुआ...

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर हादसे के घायलों से मिलने सीएम मोहन यादव ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। लौटते वक्त एक घायल की परिजन काफिले के आगे लेट गईं, डीन से मारपीट की सूचना भी आई।

By : संजय चतुर्वेदी
Gwalior Sheetla Mata mandir Accident: ग्वालियर में CM काफिले के सामने लेटी घायल की परिजन, फिर जो हुआ...

woman lie down infront of cm convoy

ग्वालियर। शहर के शीतला माता मंदिर के गेट पर हुए हादसे के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ग्वालियर पहुंचे। घायलों का हाल जानने वह सीधे ट्रॉमा सेंटर गए, लेकिन लौटते समय वहां अचानक अफरा तफरी मच गई। उनका काफिला निकल ही रहा था कि एक घायल की परिजन सड़क पर लेट गईं और गाड़ियां रोकने की कोशिश की।

ट्रॉमा सेंटर में क्या हुआ

मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट भी थे। मुख्यमंत्री ने घायलों से मुलाकात की और इलाज की जानकारी ली। इस दौरान सिंधिया उन्हें मरीजों की हालत और हादसे के घटनाक्रम के बारे में बताते दिखे।

काफिले के सामने लेट गईं परिजन

मुख्यमंत्री जब ट्रॉमा सेंटर से रवाना हो रहे थे, तभी घायल की एक परिजन सड़क पर लेट गईं। इससे वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। महिला की मांग क्या थी और बाद में क्या हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसी दौरान जीआरएमसी के डीन मनोज शर्मा को थप्पड़ मारे जाने की खबर भी आई। किसने और किन हालात में ऐसा किया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

सीएम बोले, घायलों का इलाज पहली प्राथमिकता

ट्रॉमा सेंटर में पत्रकारों से बात करते हुए मोहन यादव ने कहा कि सरकार की पहली चिंता घायलों को बेहतर इलाज देना है। जरूरत पड़ी तो एयर एंबुलेंस का इंतजाम भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच चल रही है और तुरंत कार्रवाई हो चुकी है। जरूरत पड़ने पर इससे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

मृतकों के परिवारों से भी मिलेंगे

दौरे के कार्यक्रम में हादसे में जान गंवाने वालों के स्वजन से मिलकर संवेदना जताना भी शामिल है। मुख्यमंत्री मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि बैठक में हादसे के कारणों, घायलों के इलाज और जिम्मेदारों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा होगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026