Hapur Acid Attack News

Hapur Acid Attack : रिश्ता टूटा तो भड़क उठा गुस्सा! दो बहनों पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़ में रिश्ता टूटने के बाद एक व्यक्ति ने दो बहनों पर तेजाब फेंका। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

By : विकास जैन
Hapur Acid Attack : रिश्ता टूटा तो भड़क उठा गुस्सा! दो बहनों पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार

Hapur Acid Attack : रिश्ता टूटा तो भड़क उठा गुस्सा! दो बहनों पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार

प्रमोद, शर्मा, हापुड़/सिंभावली: रिश्ता टूटने की खुन्नस में कथित तौर पर दो बहनों पर तेजाब फेंककर उन्हें घायल करने के मामले में सिंभावली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने आरोपी को नया हाईवे स्थित माधापुर अंडरपास के पास से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम माधापुर निवासी दो बहनों पर बीती रात तेजाब डालने की घटना सामने आई थी। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी हर्ष पुत्र राजेन्द्र भाटी, निवासी आवास विकास कॉलोनी, थाना हापुड़ नगर, का माधापुर निवासी एक युवती से रिश्ता तय हुआ था। बाद में किसी कारणवश दोनों का रिश्ता टूट गया। आरोप है कि रिश्ता टूटने से आरोपी नाराज था और इसी खुन्नस में उसने युवती और उसकी बहन पर तेजाब डालने की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस महकमे में मची खलबली 

गंभीर वारदात को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल दबिशें शुरू कर दीं। पुलिस की टीम ने संभावित ठिकानों पर तलाश तेज कर दी और आखिरकार आरोपी को माधापुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में थाना सिंभावली पर मु0अ0सं0 227/2026 के तहत धारा 333, 124(1), 352 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

रिश्ता टूटा और बढ़ गई रंजिश

पुलिस की प्रारंभिक जांच में रिश्ता टूटना घटना की प्रमुख वजह सामने आया है। जिस रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों में बातचीत आगे बढ़ी थी, उसके टूटने के बाद कथित तौर पर आरोपी के मन में नाराजगी घर कर गई। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि घटना से पहले आरोपी ने किसी तरह की धमकी दी थी या वारदात की पहले से योजना बनाई थी। हापुड़ पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत सिंभावली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026
Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में करनाल से 22 साल की महिला गिरफ्तार, 13 हुए आरोपी

Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में करनाल से 22 साल की महिला गिरफ्तार, 13 हुए आरोपी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के करनाल से 22 साल की महिला को पकड़ा है। इसके साथ ही इस केस में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 13 हो गई है।

Nov 02, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Cheetah Hunting case: श्योपुर में चीता शावक के शिकार मामले में 25 संदिग्ध हिरासत में, 2 अवैध बंदूकें जब्त

MP Cheetah Hunting case: श्योपुर में चीता शावक के शिकार मामले में 25 संदिग्ध हिरासत में, 2 अवैध बंदूकें जब्त

श्योपुर में मादा चीता निर्वा के 19 माह के शावक के शिकार मामले में पुलिस और वन विभाग ने 25 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दो अवैध टोपीदार बंदूकें भी जब्त हुई हैं।

Oct 30, 2026