आसियान देशों का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल 18 से भोपाल में

आसियान देशों का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल 18 से भोपाल में

By : Swadesh Bhopal
आसियान देशों का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल 18 से भोपाल में

राज्यपाल और मुख्यमंत्री से करेगा मुलाकात

आसियान देशों के उच्च स्तरीय राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 20 नवंबर तक तीन दिवसीय भोपाल प्रवास पर रहेगा। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश और आसियान देशों के बीच आर्थिक, औद्योगिक, निवेश और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री से औद्योगिक सहयोग पर विचार-विमर्श

प्रतिनिधिमंडल 18 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट करेगा। बैठक में प्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों, औद्योगिक वातावरण और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री आईटी, विनिर्माण, कृषि-प्रसंस्करण, पर्यटन और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश के अवसर प्रस्तुत करेंगे।प्रतिनिधिमंडल राज्य सरकार द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल होगा, जहाँ द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

राज्यपाल से मुलाकात और निवेश संगोष्ठी में सहभागिता

प्रतिनिधिमंडल 19 नवंबर को राज्यपाल श्री मांगूभाई पटेल से शिष्टाचार भेंट करेगा। इसके बाद यह होटल कोर्टयार्ड मैरियट में आयोजित व्यापार और निवेश संगोष्ठी में हिस्सा लेगा, जहाँ उद्योगपतियों, कॉमर्स मंडलों और प्रमुख निवेशकों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन

19 नवंबर को प्रतिनिधिमंडल साँची और भीमबेटका जैसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों का भ्रमण करेगा, जो मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, बौद्ध कला और प्राचीन इतिहास से परिचित कराएगा।

20 नवंबर को प्रतिनिधिमंडल इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय और जनजातीय संग्रहालय का भी अवलोकन करेगा।

भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ के अनुरूप पहल

राज्य सरकार का यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करना है। मजबूत औद्योगिक आधार, निवेश-अनुकूल नीतियाँ और रणनीतिक भौगोलिक स्थिति के कारण मध्यप्रदेश आसियान देशों के लिए एक आकर्षक निवेश गंतव्य बन रहा है।यह दौरा दोनों पक्षों के बीच दीर्घकालीन सहयोग और औद्योगिक-सांस्कृतिक साझेदारी को नई दिशा प्रदान करेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026