राजधानी में गुंडागर्दी: 7 घंटे में दो जगह तोड़फोड़

राजधानी में गुंडागर्दी: 7 घंटे में दो जगह तोड़फोड़

By : Swadesh Bhopal
राजधानी में गुंडागर्दी: 7 घंटे में दो जगह तोड़फोड़

गांधी नगर स्थित राजा भोज परिसर के फेज-2 में नकाबपोश युवकों का उत्पात
पत्थर और छुरे मारकर कार व बाइक चकनाचूर

गांधी नगर स्थित राजा भोज परिसर फेज-2 में दो बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन नकाबपोश युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने कॉलोनी में खड़ी कार और बाइक पर हाथों में रखे छुरों से हमला कर सीट और कांच तोड़ दिए। इसके बाद भी जब मन नहीं भरा, तो वे वापस लौटे और ताबड़तोड़ पत्थर बरसा दिए।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

गांधी नगर में स्थित राजा भोज परिसर फेज-2 में हुई इस घटना में दो बाइक पर सवार करीब छह युवक शामिल थे। आरोपियों ने बड़ी छुरियों से कार और बाइक पर हमला किया और उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अभी तक किसी भी हमलावर की पहचान नहीं कर पाई है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे हुई। थाने में शिकायत मोहम्मद जबीर (40), पिता अब्दुल रशीद ने दर्ज कराई है। वे आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं और भोपाल–ओबेदुल्लागंज में दवाखाना चलाते हैं। उन्होंने बताया कि शोर सुनकर बाहर आने पर दो बाइक पर सवार छह युवक दिखाई दिए। दो के चेहरे खुले थे और उनके हाथों में बड़े छुरे थे। वे खड़ी बाइक और कार पर हमला करते हुए “बलेनो-बलेनो” चिल्ला रहे थे।

हमले में पड़ोसी तुषार श्रीवास्तव की कार और एक बाइक चकनाचूर हो गई, जबकि हेमराज साहू की बाइक पर पत्थर और छुरों से हमला कर उसे भी बुरी तरह नुकसान पहुंचाया गया। यह पूरी घटना तुषार श्रीवास्तव के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि हमलावरों में से किसी एक व्यक्ति का बलेनो कार मालिक से विवाद हुआ था, जिसके चलते वे उसका पीछा करते हुए कॉलोनी तक पहुंच गए।

संबंधित सामग्री

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
Breaking News: भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की मौत पर आक्रोश, थाने का घेराव

Breaking News: भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की मौत पर आक्रोश, थाने का घेराव

बैरागढ़ में बच्ची की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंचे। हिंदू संगठन भी साथ आए, पुलिस से बहस हुई और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग तेज रही।

Oct 17, 2026
Martyr Shiv Kumar Mishra: शहीद के गांव की बदहाली पर जागा प्रशासन! स्मृति ईरानी तक पहुंचा दर्द, सड़क का सर्वे शुरू

Martyr Shiv Kumar Mishra: शहीद के गांव की बदहाली पर जागा प्रशासन! स्मृति ईरानी तक पहुंचा दर्द, सड़क का सर्वे शुरू

देश की रक्षा करते हुए जान गंवाने वाले शहीद शिव कुमार मिश्र के गांव की बदहाल सड़क का मुद्दा उठते ही प्रशासन हरकत में आ गया।

Oct 15, 2026
Bhopal Double Murder Case: भोपाल के दोहरे हत्याकांड़ में ASI को दोहरी उम्रकैद, बड़ा फैसला

Bhopal Double Murder Case: भोपाल के दोहरे हत्याकांड़ में ASI को दोहरी उम्रकैद, बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ऐशबाग दोहरे हत्याकांड मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पत्नी और साली की हत्या के मामले में दोषी पाए गए...

Oct 15, 2026