Hyderabad-Gorakhpur Train Gets New Route

Train ka badla Route: झांसी नहीं जाएगी हैदराबाद-गोरखपुर ट्रेन, इटारसी-जबलपुर होकर बदले रूट से चलेगी

झांसी स्टेशन पर ट्रैक निर्माण के चलते 22075/22076 हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस का रूट बदलेगा। ट्रेन इटारसी-जबलपुर होकर चलेगी और सेवा निरस्त नहीं होगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Train ka badla Route: झांसी नहीं जाएगी हैदराबाद-गोरखपुर ट्रेन, इटारसी-जबलपुर होकर बदले रूट से चलेगी

Train Route Change News

भोपाल। भारतीय रेल में हर दिन करोड़ों यात्री सफर करते हैं।  उनकी सुविधा के लिए रेलवे में लगातार विकास कार्य चलते रहते हैं। हालांकि इसके चलते कुछ असुविधा का भी सामना करना पड़ता है। अब भले ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर ट्रैक निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन इसके कारण रेलवे ने नियमित गाड़ी 22075/22076 चरलापल्ली हैदराबाद-गोरखपुर को निरस्त नहीं कर इटारसी-जबलपुर मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। 

पमरे के भोपाल होकर चलने वाली यह ट्रेन 22075 चरलापल्ली-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 नवंबर से 25 दिसंबर तक भोपाल नहीं आएगी। इसकी जगह यह ट्रेन इटारसी-जबलपुर-ओहन-हरपालपुर-कानपुर सेंट्रल होकर गोरखपुर जाएगी। वापसी में 22076 गोरखपुर-चरलापल्ली एक्सप्रेस 22 नवंबर से 27 दिसंबर तक कानपुर सेंट्रल-हरपालपुर-ओहन-जबलपुर-इटारसी होकर हैदराबाद जाएगी।

20 नवंबर से 29 दिसंबर तक झांसी से नई दिल्ली जाने वाली 12279 ताज एक्सप्रेस का संचालन झांसी के बजाय ग्वालियर से होगा। वहीं वापसी में 12280 नई दिल्ली-झांसी ताज एक्सप्रेस भी इस अवधि में ग्वालियर तक ही चलेगी। ऐसे में झांसी जाने वाले यात्रियों को ग्वालियर से आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

पमरे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त ट्रेन सेवाओं को निरस्त करने के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। इससे यात्रियों को निर्धारित अवधि में रेल यात्रा की सुविधा निरंतर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि गोरखपुर जाने वाले यात्री आरक्षण कराने से पहले ट्रेन की विस्तृत जानकारी 139 से जरूर लें।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026