मैं अपनी सीट खाली कर रहा हूं... राज्यसभा जाने पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

मैं अपनी सीट खाली कर रहा हूं... राज्यसभा जाने पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने राज्य सभा जाने वाले सवाल पर दिए बयान ने सबको हैरान कर दिया है। उनकी प्रतिक्रिया से सियासत गरमा गई है।

By : स्वदेश डेस्क
मैं अपनी सीट खाली कर रहा हूं... राज्यसभा जाने पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

भोपालः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ने राज्यसभा जाने को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उनके बयान के बाद से प्रदेश की राजनीति के गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दिग्विजय सिंह का राज्य सभा का कार्यकाल अप्रैल महीने में खत्म होने जा रहा है। इसको लेकर तरह तरह की अटकलें चल रही थी। इनको विराम देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा के वह राज्य सभा नहीं जाएंगे। उनके बयान के बाद से राजनीति में हलचल का दौर देखा जा रहा है।

राज्य सभा जाने पर क्या बोले दिग्विजय सिंह

दरअसल, मीडियाकर्मियों ने दिग्विजय सिंह से अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिवार के पत्र को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि अहिरवार ने पत्र लिखकर अनुसूचित जाति वर्ग के नेता को राज्यसभा भेजने की मांग की है। इस पर दिग्विजय सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि 'यह मेरे हाथ में नहीं है। इतना जरूर कह दूं कि मैं अपनी सीट खाली कर रहा हूं।'

पूर्व सीएम का क्या है प्लान

बता दें कि दिसंबर 2025 में दिल्ली कांग्रेस के हेड ऑफिस में आयोजित हुई मीटिंग में दिग्विजय सिंह प्रेजेंटेशन दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने सुझाव दिया था कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ, डिवीजन, ब्लॉक और जिला स्तर पर मजबूत होना होगा। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया था।

इसके साथ ही दिग्विजय सिंह सार्वजनिक रूप से भी कह चुके हैं कि वह मध्य प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहकर पार्टी संगठन को मजबूत करना चाहते हैं। अब उनका राज्य सभा नहीं जाने का दिया गया बयान इस संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि वह अब प्रदेश की राजनीति में अधिक सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं।

कांग्रेस की वापसी की उम्मीद

बता दें कि साल 2028 में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, 2029 में लोकसभा चुनाव है। यह वहीं दिग्विजय सिंह है जिनकी नर्मदा यात्रा का 2018 के विधानसभा चुनावों गहरा प्रभाव पड़ा था क्योंकि तब उन्होंने गांव-गांव पादल यात्रा की थी। साथ ही उसी समय कांग्रेस प्रदेश की सत्ता में वापसी कर पाई थी। आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए दिग्विजय ने पार्टी आलाकमान से कहा है कि वे एमपी में ही पूरा टाइम देना चाहते हैं। इस साल मई से अगले ढाई साल यानी कि विधानसभा चुनाव तक अलग-अलग चरणों में एमपी के दौरे करके कांग्रेस की जमीन तैयार करेंगे।

इन नेताओं की बढ़ी दावेदारी

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के इनकार के बाद खाली होने वाली राज्यसभा की सीट पर एमपी के कई दिग्गजों की नजर है। इनमें पूर्व सीएम कमल नाथ, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री और CWC मेंबर कमलेश्वर पटेल के अलावा पूर्व एमपी मीनाक्षी नटराजन भी शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया और विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने।

Nov 02, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

भोपाल के पश्चिमी बायपास रोड के निर्माण में रोज 4500 किलोलीटर पानी लगेगा। पर्यावरणविद् डॉ सुभाष पांडेय ने 29 गांवों में गंभीर पेयजल संकट की आशंका जताई है।<br/>

Oct 30, 2026