Farmer ID Mandatory for MP Paddy Procurement

Dhan Sale: किसान भाई ध्यान दें! MP में फार्मर आईडी के बिना नहीं बिकेगा धान, बिक्री के लिए पंजीयन कब तक?

मध्य प्रदेश में इस बार बिना फार्मर आईडी के धान की खरीद नहीं होगी, गड़बड़ी रोकने के लिए खसरे को आधार से लिंक कराना अनिवार्य किया गया है, पंजीयन 15 अक्टूबर तक चलेगा।

By : संजय चतुर्वेदी
Dhan Sale: किसान भाई ध्यान दें! MP में फार्मर आईडी के बिना नहीं बिकेगा धान, बिक्री के लिए पंजीयन कब तक?

farmer ID for paddy procurement

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल किसानों से 45 लाख टन धान खरीदने की योजना बनाई गई है। इसके लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसानों के लिए यह प्रक्रिया 15 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद 1 नवंबर से धान का उपार्जन शुरू हो सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार बिना फार्मर आईडी के किसी भी किसान से धान नहीं खरीदी जाएगी। सरकार ने यह कड़ा कदम गड़बड़ियों पर लगाम लगाने के मकसद से उठाया है।

पिछली गड़बड़ियों के बाद उठाया गया कदम

दरअसल, पिछली बार राजगढ़, भिंड और मुरैना जैसे कई जिलों से शिकायतें आई थीं कि कुछ ऑपरेटरों ने किसानों के पंजीयन में ऐसे खसरे भी जोड़ दिए, जो असल में उनके थे ही नहीं। इससे फर्जीवाड़े की आशंका बढ़ गई थी। इसी को रोकने के लिए अब पंजीयन के दौरान फार्मर आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है। ताकि कोई भी गलत तरीके से किसी और के खसरे को अपने नाम पर न जोड़ सके।

आधार से जुड़ी फार्मर आईडी बनेगी सुरक्षा कवच

प्रदेश में लंबे समये से यह शिकायत आती रही है कि जिन किसानों ने वास्तव में धान या गेंहू बोया ही नहीं, उनके नाम पर भी खबरे पंजीयन में जोड़ दिए गए और फसल बिकवा दी गई। चूंकि फार्मर आईडी में किसान के खसरे की पूरी जानकारी दर्ज रहती है और यह सीधे आधार से जुड़ी होती है। इसलिए अब ऑपरेटर अपनी मर्जी से किसी का खसरा पंजीयन में शामिल नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा हर किसान के रकबे का शत-प्रतिशत सत्यापन कराना भी अनिवार्य किया जा रहा है।

बटाईदार और सिकमी किसानों तक बढ़ा दायरा

पहले यह व्यवस्था सिर्फ उन मामलों में जरूरी था जहां खातेदार अलग-अलग होते थे या बटाईदार , सिकमी और वनभूमि पर खेती करने वाले किसानों के लिए यह अनिवार्य थी। अब सरकार ने इस नियम का दायरा और बढ़ा दिया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जुलाई 2026 तक की स्थिति के अनुसार, प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 13 लाख 53 हजार 326 फार्मर आईडी बनाई जा चुकी हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026