भारत-दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत: आज चौके-छक्के का रोमांच

भारत-दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत: आज चौके-छक्के का रोमांच

By : Swadesh Bhopal
भारत-दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत: आज चौके-छक्के का रोमांच

रायपुर में क्रिकेट का उत्साह किसी त्योहार से कम नहीं होता। हजारों दर्शक स्टेडियम पहुंचने की तैयारी में हैं और लाखों लोग टीवी पर मैच देखने वाले यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस बार इतिहास बदलेगा या नहीं। फैंस के बीच चर्चा का सबसे बड़ा विषय विराट कोहली का शतक, रोहित शर्मा की क्लासिक बल्लेबाजी और दोनों टीमों द्वारा 108 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने की संभावना है।

स्टेडियम में इन वस्तुओं पर प्रतिबंध

सुरक्षा कारणों से स्टेडियम में शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, माचिस-लाइटर, बोतल, वाद्य यंत्र, कुर्सी, स्टूल, छाता, तेज धारदार वस्तुएं, खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य छोड़कर), बैग, लैपटॉप, कैमरा, स्प्रे, लेजर लाइट, फुग्गे, सिक्के आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

खाने-पीने की वस्तुओं के दाम तय

• समोसा: 2 नग 60 रु.

• बिरयानी: 150 प्रति प्लेट रु.

• पेटीज़: 1 नग 50 रु., 2 नग 50 रु.

• कचौरी: 80 रु.

• बर्गर/सैंडविच: 60 रु.

• स्वीट कॉर्न: 60 रु.

• पॉपकॉर्न: 60 रु.

• पानी बोतल (250 मिली): 10 रु.

• बर्फ़ व आइसक्रीम एमआरपी पर उपलब्ध होगी।

भारी वाहनों पर दोपहर 12 से रात 1 बजे तक बैन

मैच के दौरान सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गों पर मध्यम और भारी वाहनों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक पूरी तरह रोक दिया गया है। पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।

दर्शकों के लिए मार्गदर्शन

• हहर के भीतर से आने वाले दर्शक तेलीबांधा साना तिराहा, एनएच-53, सेरीखेडी ओवरब्रिज होते हुए नया रायपुर मार्ग से स्टेडियम तिराहा तक पहुंचेंगे। वहां से वे साई अस्पताल रोड होकर साई अस्पताल परिसर के तालाब पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे। स्टेडियम तक पैदल जाना होगा।

• बलौदाबाजार-खरोरा मार्ग से आने वाले दर्शक विधानसभा ओवरब्रिज चौक से रिंग रोड-3 होकर मंदिर हसौद नवागांव मार्ग से स्टेडियम पहुंचेंगे। इनके लिए परसया और कोस पार्किंग निर्धारित की गई है।

• बिलासपुर से आने वाले दर्शक धनेली बाला होते हुए रिंग रोड-3 विधानसभा चौक, राजू दाबान से एनएच-53 मार्ग, मंदिर हसौद होते हुए नवागांव से स्टेडियम टर्निंग पहुंचेंगे। इनके वाहन परसदा पार्किंग और कोला पार्किंग में खड़े होंगे।

• पासधारी वाहनों को नया रायपुर मुख्य मार्ग से स्टेडियम टर्निंग, डॉ. खूबचंद बोल चौक, सेक्टर 15/21, सेक्टर 17/20 से होते हुए स्टेडियम पार्किंग में पहुंचने की अनुमति है।

• धमतरी-जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक अभनपुर से केंद्री, उपरवारा, मंत्रालय चौक, Parade कोटराभांठा, रोप तालाब होकर साई अस्पताल पार्किंग और सेप तालाब पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे और स्टेडियम तक पैदल जाएंगे।

• दुर्ग-भिलाई से आने वाले दर्शक टाटीबंध से रिंग रोड-1, पचपेड़ी नाका, ठहर, एनएच-63, सेरीखेडी ओवरब्रिज होते हुए नया रायपुर मार्ग से स्टेडियम पहुंचेंगे। इनके लिए सत्यसाई अस्पताल और सेंध तालाब पार्किंग निर्धारित की गई है।

• महासमुंद-सरायपाली दिशा से आने वाले दर्शक आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग लेकर परसदा और कोसा पार्किंग में वाहन खड़ा करेंगे।

मैच का रोमांच और पिच की भूमिका

नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बुधवार को एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों से भरा नजर आएगा। प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता व्यवस्था की है। स्टेडियम में 2000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

21 जनवरी 2023 को खेले गए एकमात्र पूर्ण वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 108 रनों पर रोकते हुए 111/2 से आसानी से जीत हासिल की थी। इस लो-स्कोरिंग मुकाबले के कारण मैदान की छवि धीमी पिच के रूप में बन गई थी। लेकिन इस बार भारत और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें आमने-सामने होंगी। दर्शकों की उत्सुकता सबसे बड़ी है-क्या इस बार बड़ा स्कोर खड़ा होगा? क्या विराट कोहली या रोहित शर्मा रायपुर में शतक लगाएंगे?

भारत के पास कोहली, रोहित, शुभमन गिल और दक्षिण अफ्रीका के पास डिफॉक, क्लासेन, बैन डेर हुसेन जैसे दमदार खिलाड़ी मौजूद हैं।

रायपुर का मौसम आमतौर पर साफ रहता है और देर शाम हल्की ओस पिच को बल्लेबाजी के अनुकूल बना देती है। इससे दूसरी पारी में बैटिंग आसान हो सकती है। पिछले घरेलू मैचों में भी यहाँ रन बने हैं। ग्राउंड स्टाफ संतुलित पिच की तैयारी में जुटा है।

संबंधित सामग्री

INDvsJapan T20 Match: तूफान से रुकी टीम इंडिया की प्रैक्टिस; मंगलवार को जापान से पहली बार होगा मुकाबला

INDvsJapan T20 Match: तूफान से रुकी टीम इंडिया की प्रैक्टिस; मंगलवार को जापान से पहली बार होगा मुकाबला

भारी बारिश और तूफान के चलते टीम इंडिया प्रैक्टिस नहीं कर सकी। मंगलवार की सुबह जापान से पहला टी20 मुकाबला होगा। कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं।

Sep 21, 2026
India vs Japan T20I: 22 सितंबर को होगा ऐतिहासिक मुकाबला, पहली बार आमने-सामने आएंगी टीमें

India vs Japan T20I: 22 सितंबर को होगा ऐतिहासिक मुकाबला, पहली बार आमने-सामने आएंगी टीमें

India vs Japan T20I 2026: भारत और जापान के बीच पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबला खेला जाएगा। दोनों देशों की पुरुष टीमें 22 सितंबर को जापान में टी20 इंटरनेशनल मैच में आमने-सामने होंगी।

Sep 04, 2026
Test Match: भारत ने 1-0 से सीरीज तो जीती, लेकिन कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से WTC में लगा बड़ा झटका;

Test Match: भारत ने 1-0 से सीरीज तो जीती, लेकिन कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से WTC में लगा बड़ा झटका;

श्रीलंका के कोलबो में टेस्ट ड्रॉ होने के बावजूद भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज 1-0 से जीत ली। ड्रॉ से WTC में भारत को बड़ा नुकसान हुआ है। भले सीरीज जीत ली लेकिन दूसरा मैच ड्ऱॉ होने से PCT घट गया।<br/>

Aug 27, 2026
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दो दिन में हराया 2nd टेस्ट, स्टार्क ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दो दिन में हराया 2nd टेस्ट, स्टार्क ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। इस मैच में स्टार्क ने 10 विकेट लेकर एक और रिकॉर्ड बनाया है।

Aug 23, 2026
लॉर्ड्स में भारत का दबदबा; यास्तिका के शतक के बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड के 4 विकेट गिरे

लॉर्ड्स में भारत का दबदबा; यास्तिका के शतक के बाद दूसरी पारी में इंग्लैंड के 4 विकेट गिरे

भारत ने इंग्लैंड के सामने 457 रनों का लक्ष्य रखा है। यास्तिका भाटिया के शतक के बाद टीम इंडिया ने मैच पर पकड़ मजबूत की और इंग्लैंड के चार विकेट गिरा दिए।

Jul 12, 2026