Australia Beat Bangladesh 2nd test

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दो दिन में हराया 2nd टेस्ट, स्टार्क ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। इस मैच में स्टार्क ने 10 विकेट लेकर एक और रिकॉर्ड बनाया है।

By : संजय चतुर्वेदी
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दो दिन में हराया 2nd टेस्ट, स्टार्क ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास

Australia vs Bangladesh Cricket News

क्रिकेट। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हरा दिया। मैकॉय में खेला गया यह मुकाबला सिर्फ दो दिन में खत्म हो गया। डार्विन में पहले टेस्ट 9 विकेट से गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार वापसी की और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।

स्टार्क ने मैच में 10 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया की जीत के सबसे बड़े नायक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे। उन्होंने पहली पारी में 6 विकेट और दूसरी पारी में 4 विकेटल लेकर मैच में कुल 10 विकेट झटके। यह उनके करियर का चौथा 10 विकेट हॉल है। स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। वहीं, बांग्लादेश की टीम पहली पारी में सिर्फ 64 रन पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 210 रन बनाए और 146 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भी बांग्लादेश की बल्लेबाजी नहीं चल सकी और पूरी टीम 95 रन पर ऑलआउट हो गई।

स्टार्क ने दूसरी पारी में भी कहर बरपाया

पहली पारी में सस्ते में सिमटने के बाद 146 रन से पिछड़ने के बाद बांग्लादेश के सामने मैच बचाने की चुनौती थी। स्टार्क ने नई गेंद से एक बार फिर बॉलिंग से घातक हमला बोला। उन्होंने शादमान इस्लाम और मोमिनुल हक को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद पैट कमिंस ने तंजीद हसन को आउट किया। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 31 रन बनाकर कुछ देर पारी संभालने का प्रयास किया। लेकिन नाथन लायन ने उन्हें आउट कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश की पारी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। स्टार्क ने लिटन दास और तैजुल इस्लाम के विकेट लेकर अपने 10 विकेट पूरे किए। कमिंस और लायन ने भी 3-3 विकेट हासिल किए।

ग्रीन और लायन ने ऑस्ट्रेलिया को 210 रन तक पहुंचाया

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन 165/8 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। कैमरन ग्रीन 51 रन पर नाबाद थे,जबकि नाथन लायन 10 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों ने नौवें विकेट के लिए 38 रन जोड़े। ग्रीन ने 67 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं, लायन 32 रन बनाकर नाबाद रहे। लायन ने जोश हेजलवुड के साथ आखिरी विकेट के लिए भी 24 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया 210 रन पर ऑलआउट हुआ और उसे 146 रन की बढ़त मिली।

शोरिफुल इस्लाम का रिकॉर्ड प्रदर्शन

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने भी पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 48 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। यह टेस्ट क्रिकेट में किसी बांग्लादेशी तेज गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। शोरिफुल ने 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शाहदत हुसैन के 27 रन देकर 6 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। विदेशी जमीन पर भी यह किसी बांग्लादेश गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इसके पहले यह रिकॉर्ड तैजुल इस्लाम के नाम था। उन्होंने इसी साल हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 रन देकर 7 विकेट लिए थे। दूसरे दिन शोरिफुल ने कैमरन ग्रीन को इनस्विंगिंग यॉर्कर पर LBW किया। डीआरएस के बाद ग्रीन को आउट दिया गया। वह 67 रना बनाकर लौटे।

दोनों पारियों में 100 रन नहीं बना सका बांग्लादेश

बांग्लादेश की पहली पारी 64 रन पर और दूसरी पारी 95 रन पर खत्म हुई। यानी टीम दोनों पारियों में 100 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। मैच में बांग्लादेश ने कुल 159 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर यह दो दिन में खत्म होने वाले बेहद छोटे टेस्ट मैचों में शामिल हो गया। डार्विन में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मैकॉय में जोरदार वापसी की और सीरीज बराबर कर ली।

दो दिन में खत्म होने वाले टेस्ट की सूची में शामिल

टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में 25 से ज्यादा मुकाबले पांच दिन की बजाय दो दिन में खत्म हुए हैं। भारत भी ऐसे तीन टेस्ट खेल चुका है। 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु, 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद और 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट दो दिन में समाप्त हुए थे। सबसे पहले 1882 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवल में खेला गया टेस्ट दो दिन में खत्म हुआ था।

WTC टेबल में भारत को फायदा

ऑस्ट्रेलिया इस जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में 80 प्रतिशत PCT के साथ पहले स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका 75 प्रतिशत के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है। बांग्लादेश 55.56 प्रतिशत PCT के साथ चौथे और भारत 53.33 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है। बांग्लादेश की हार से भारत के लिए टॉप-4 में पहुंचने का रास्ता खुल गया है। अगर भारत कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका को हरा देता है, तो उसका PCT 57.57 प्रतिशत हो जाएगा। ऐसे में भारत बांग्लादेश को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच सकता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026