Team India Japan t20 match practice interrupted

INDvsJapan T20 Match: तूफान से रुकी टीम इंडिया की प्रैक्टिस; मंगलवार को जापान से पहली बार होगा मुकाबला

भारी बारिश और तूफान के चलते टीम इंडिया प्रैक्टिस नहीं कर सकी। मंगलवार की सुबह जापान से पहला टी20 मुकाबला होगा। कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
INDvsJapan T20 Match: तूफान से रुकी टीम इंडिया की प्रैक्टिस; मंगलवार को जापान से पहली बार होगा मुकाबला

India-Japan T20 Cricket

क्रिकेट। भारत और जापान के कूटनीतिक रिश्तों के 75 साल पूरे होने के मौके पर मंगलवार को दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला जापान के सानो शहर स्थित तोचिगी प्रीफेक्चर के इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होगा। लेकिन मैच से ठीक एक दिन पहले तेज बारिश और तूफानी मौसम की वजह से भारतीय टीम प्रैक्टिस सेशन नहीं कर पाई।

पहली बार जापान से टकराएगी टीम इंडिया

इस अनोखे मुकाबले में टीम इंडिया की कमानन श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। भारतीय स्क्वायड मैच से पहले ही जापान पहुंच चुका है। अय्यर ने साफ कहा कि टीम को वहां की पिच और परिस्थितियों की ज्यादा जानकारी नहीं है। फिर भी खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हैं और यह मैच उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव होगा क्योंकि भारत पहली बार जापान के खिलाफ मैदान में उतरेगा।

जापान के लोगों से प्रभावित हुए कप्तान

बीसीसीआी की ओर से जारी एक वीडियो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अय्यर ने जापान में अपने अब तक के अनुभव को बेहत सुखद बताया। उन्होंने कहा कि वहां पहुंचते ही लोगों का मिलनसार, उदार और मददगार व्यवहार देखने को मिला, जो कुछ हद तक भारत के माहौल जैसा ही महसूस हुआ। अय्यर न वहां के आतिथ्य की तारीफ करते हुए कहा कि जापान और टोक्यो को लेकर उन्होंने पहले से ही कई अच्छी बातें सुन रखी हैं। इसलिए वहां घूमने का बेसब्री से इंतजार है।

स्पोर्ट 75 पहल का आगाज

यह मुकाबला दरअसल, स्पोर्ट 75 नाम की एक बड़ी पहल की शुरुआत भी है। यह पहल भारत और जापान के बीच खेल जगत में सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी जुड़ाव महसूस करने के मकसद से शुरू की गई है। इस पर सहमति दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई शिखर वार्ता में बनी थी। खास बात यह है कि इसमें भारत की 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक गेम्स की मेजबानी की महत्वकांक्षा को भी ध्यान में रखा गया है।

टीम में कौन कौन शामिल

जापान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टीम में कप्तान श्रेयस अय़्यर के अलावा अभिषेक शर्मा, विकेटकीपर संजू सैमसन और ईशान किशन, शिवम दुबे, वाइस कैप्टन तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि विश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और विप्रज निगम शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026