Itarsi-Madan Mahal Passenger Train

Railway News: इटारसी-मदन महल पैसेंजर ट्रेन को रोज चलाने की मिली मंजूरी, छोटे स्टेशनों को बड़ी राहत

इटारसी-मदन महल पैसेंजर ट्रेन को प्रतिदिन चलाने की रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। इससे इटारसी-जबलपुर रेलखंड के छोटे स्टेशनों और कस्बों के यात्रियों को सस्ती व नियमित रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

By : संजय चतुर्वेदी
Railway News: इटारसी-मदन महल पैसेंजर ट्रेन को रोज चलाने की मिली मंजूरी, छोटे स्टेशनों को बड़ी राहत

New passenger Train News

भोपाल। भारतीय रेलवे यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए रोज नए विकास कर रहा है। इसी कड़ी में एक विकास इटारसी-जबलपुर रेलवे लाइन पर देखने को मिला है। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए इटारसी-मदन महल पैसेंजर को प्रतिदिन चलाने की मंज़ूरी दे दी है।

बता दें कि यह नई पैसेंजर ट्रेन इटारसी और जबलपुर मदन महल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मज़बूत करेगी। इसके साथ ही रास्ते में पड़ने वाले छोटे स्टेशनों के यात्रियों को राहत देगी। जल्द ही ये ट्रेन शुरू कर दी जाएगी। 5 घंटे में 5 मिनट में 242 किमी में यात्रा तय करेगी।

छोटे स्टेशन पर नहीं रुकती पैसेंजर ट्रेन

बता दें कि इटारसी-जबलपुर रेल खंड पर अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें चलती है, जोकि केवल बड़े स्टेशनों पर रूकती है। इससे छोटे स्टेशनों पर रहने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। इस ट्रेन के शुरू होने से कम दूरी और क्षेत्रीय मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बहुत फायदा मिलेगा। 

क्या रहेगा ट्रेन का समय

बोर्ड से जारी समय- सारिणी के अनुसार उक्त पैसेंजर ट्रेन नंबर 51673 इटारसी जंक्शन से सुबह 11.40 बजे चलेगी और शाम 16.45 बजे मदन महल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 51674 मदन महल से शाम 17.50 बजे चलेगी और रात 22.55 बजे इटारसी जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन बगरा तवा, सोहागपुर, पिपरिया, बांखेड़ी, सालीचौका रोड, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर और श्रीधाम आदि स्टेशनों पर दो-दो मिनट रूकेगी। 

पमरे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल के अनुसार, इस सेवा से जबलपुर-नर्मदापुरम बेल्ट के बीच के कस्बों और छोटे स्टेशनों तक सस्ती और रोज़ाना पहुंच को आसान कर देगी। इस ट्रेन से अधिकतर वे ग्रामीण जो रोजग़ार, शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार आदि कार्यों से आसानी से आवाजाही कर सकेंगे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026