Bina Yard Remodeling Train Changes

Train Route Change: बीना यार्ड री-मॉडलिंग से ट्रेनों के नंबर और रूट में बदलाव, कई स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव

मध्य प्रदेश के बीना रेलवे स्टेशन में यार्ड री-मॉडलिंग के चलते कई ट्रेनों के नंबर और मार्ग में बदलाव किया गया है। मालखेड़ी, भोपाल और कटनी में अस्थायी ठहराव भी दिया जाएगा।

By : संजय चतुर्वेदी
Train Route Change: बीना यार्ड री-मॉडलिंग से ट्रेनों के नंबर और रूट में बदलाव, कई स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव

Bina Railway Station Yard Remodeling

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन यार्ड में उत्तर मध्य रेलवे की ओर से आगासौद-बीना के मध्य तीसरी रेल लाइन को बीना स्टेशन से जोडऩे के लिए यार्ड री-मॉडलिंग कार्य शुरू हो रहा है। इउस दौरान ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के नंबर, परिवर्तित मार्ग एवं अस्थायी ठहराव में आंशिक संशोधन किया गया है। इससे यात्रियों को संबंधित ट्रेनों में निर्धारित स्टेशनों पर चढऩे एवं उतरने में सुविधा मिसकेगी। 

ये रहेगी व्यवस्था-

इटारसी, जबलपुर होकर चलेगी ये ट्रेनें
- 01025/01026 की जगह 11043/11044 दादर-बलिया, 01027/01028 के स्थान पर 11047/11048 दादर-गोरखपुर ट्रेन संचालित होगी।

मालखेड़ी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव

परिवर्तित मार्ग से संचालित होने वाली संबंधित ट्रेनों में यात्रियों के चढऩे एवं उतरने की सुविधा के लिए मालखेड़ी स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। इनमें 11704 डॉ अम्बेडकर नगर-रीवा, 22912 हावड़ा-इंदौर, 15560 अहमदाबाद-दरभंगा, 22829 भुज-शालीमार, 19413 अहमदाबाद-कोलकाता, 19421 अहमदाबाद-पटना, 19091 बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर, 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर, 11703 रीवा-डॉ अम्बेडकरनगर, 22911 इंदौर-हावड़ा, 15559 दरभंगा-अहमदाबाद, 22830 शालीमार भुज, 19414 कोलकाता-अहमदाबाद, 19422 पटना-अहमदाबाद, 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल एवं 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद सहित अधिसूचना में दर्शाई गई अन्य सेवाएं शामिल हैं। 

वेरावल निशातपुरा की जगह भोपाल स्टेशन पर रूकेगी

- 11465/11466 वेरावल-जबलपुर 10 एवं 12 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग संत हिरदानगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर से संचालित होगी। यात्रियों के चढऩे एवं उतरने की सुविधा के लिए निशातपुरा की बजाय भोपाल स्टेशन पर 05 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जाएगा।

कटनी स्टेशन पर 02 मिनट रूकेगी ये ट्रेनें

-11071/11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया,12185/86 रानी कमलापति-रीवा, 13025/13026 हावड़ा-भोपाल,11631 /11632 भोपाल-धनबाद आदि शामिल है।

मेमू ट्रेनों के प्रारंभ एवं समापन स्टेशन में संशोधन

- मेमू ट्रेन में 61633/32 कोटा-बीना मेमू ट्रेन मुंगावली, 11606/05 बीना-भोपाल मेमू मंडी बामोरा स्टेशन तक ही जाएगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026