Rani Kamlapati-Gaya Special Train for Pitru Paksha

Pitru paksha Special Train: पितृपक्ष पर यात्रियों को बड़ी राहत, रानी कमलापति-गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे ने पितृपक्ष में यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति और गया के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी और आरक्षण शुरू हो गया है।

By : संजय चतुर्वेदी
Pitru paksha Special Train: पितृपक्ष पर यात्रियों को बड़ी राहत, रानी कमलापति-गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Indian Railway pitra paksha special Train

भोपाल। भारतीय रेलवे समर वेकेशन और त्योहार के समय में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी करता है। इसी कड़ी में पितृपक्ष के लिए तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे मंडल ने पितृपक्ष के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01661/01662 रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति विशेष ट्रेन संचालन करने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन रानी कमलापति से 03 फेरे तथा गया से 03 फेरे लेगी।

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने कहा कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस अतिरिक्त रेल सेवा का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन के लिए आरक्षण अभी से शुरू हो गया है। यात्री इस स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा रेलवन एप/ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

क्या रहेगा समय और स्टॉपेज

सीनियर डीसीएम ने बताया कि गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति से 27 सितंबर रविवार, 02 अक्टूबर शुक्रवार एवं 07 अक्टूबर बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन रानी कमलापति से 15.20 बजे प्रस्थान कर नर्मदापुरम 16.34 बजे, इटारसी 17.05 बजे होकर अगले दिन गया 14.30 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01662 गया से 30 सितंबर बुधवार, 05 अक्टूबर सोमवार एवं 10 अक्टूबर शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन गया से 15.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी 14.05 बजे एवं नर्मदापुरम 14.43 बजे होकर रानी कमलापति स्टेशन 16.15 बजे पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिसमें 02 एसएलआर/डी, 04 सामान्य श्रेणी, 12 स्लीपर, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी शामिल हैं।

दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव  नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन, अनुग्रह नारायण रोड रहेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026