Indore anant Chaturdashi traffic plan 2026

Indore Traffic Plan: अनंत चतुर्दशी की झांकियों का चल समारोह; शाम 3 बजे से मार्ग बंद, जानें कहां से निकले

अनंत चतुर्दशी पर इंदौर में 25 सितंबर को शाम 3 बजे से झांकी मार्ग पर एंट्री बंद रहेगी। भारी वाहनों पर भी रोक है, पार्किंग बंद है और इमरजेंसी वाहनों को छूट मिलेगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Indore Traffic Plan: अनंत चतुर्दशी की झांकियों का चल समारोह; शाम 3 बजे से मार्ग बंद, जानें कहां से निकले

traffic management For anant Chaturdashi

इंदौर। एमपी की आर्थिक नगरी इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर 25 सितंबर को निकलने वाले गणेश झांकियों के चल समारोह के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। शहर के अलग- अलग इलाकों से निकलने वाली झांकियाँ डीआरपी लाइन चौराहे पर जुटेंगी और वहां से आगे बढ़ेंगी। भीड़ और जाम से बचने के लिए पुलिस ने कई रास्तों पर आवाजाही रोकने और डायवर्जन की व्यवस्था की है।

बता दें कि इंदौर की अनंत चतुर्दशी झांकी का यह जुलूस हर साल लाखों लोगों को सड़कों पर खींच लाता है। इस बार भी पुलिस को भारी भीड़ की उम्मीद है। इसलिए तैयारी पहले से कर ली गई है।

झांकियाँ किस रूट से गुजरेंगी

डीआरपी लाइन चौराहे से झांकियाँ चिकमंगलूर चौराहा, जेल रोड, एमजी रोड, मृगनयनी, फ्रूट मार्केट और नंदलालपुरा की ओर बढ़ेंगी। इसके बाद जवाहर मार्ग,नरसिंह बाजार, क्लॉथ मार्केट, खजूरी बाजार और राजवाड़ा होते हुए नगर निगम क्षेत्र से अपने-अपने स्थानों तक पहुंचेंगी।

कब से लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन

जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर को शाम 3 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा। पुलिस ने साफ किया है कि भीड़ और ट्रैफिक के दबाव को देखकर प्रतिबंध का समय आगे या पीछे किया जा सकता है। यानी आखिरी वक्त पर बदलाव संभव है।

इन जगहों पर वाहन लेकर न जाएं

नंदलालपुरा, यशवंत रोड, रामलक्ष्मण बाजार, नृसिंह बाजार, गोराकुंड, शक्कर बाजार, शुभाष चौक, राजवाड़ा और कृष्णपुरा पुल समेत पूरे झांकी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में हर तरह के वाहन की पार्किंग पर रोक रहेगी। जी सच्चिदानंद से लेकर कृष्णपुरा पुल तक भी पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने लोगों से कहा है कि घर से निकलने से पहले अपना रूट तय कर लें।

इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

चल समारोह के दौरान इन मार्गों पर वाहनों की एंट्री बंद रहेगीः

भागीरथपुरा तिराहा से भंडारी ब्रिज तिराहा, नगर निगम चौराहा से मृगनयनी और चिकमंगलूर चौराहा, राजकुमार ब्रिज से डीआरपी चौराहा, गल चौराहा और शास्त्री ब्रिज और मृगनयनी, सैफी चौराहा से संजय सेतु चौराहा, संजय सेतु से नंदलालपुरा, नंदलालपुरा से यशवंश रोड, मच्छी बाजार से यशवंत रोड, दरगाह चौराहा से नरसिंह बाजार, मालगंज चौराहा से नरसिंह बाजार, बियाबानी चौराहा से मालगंज, लोहारपट्टी से कांच मंदिर, टोरी कॉर्नर से मह्लारगंज थाना और गोराकुंड, गोवर्धन टेलर तिराहा से गोराकुंड।

इन स्थानों से झांकी मार्ग की ओर एंट्री नहीं मिलेगी

रामबाग, महेश जोसी तिराहा, सुभाष चौक पानी की टंकी, एसीपी कार्यालय मल्हारगंज, बड़वाली चौकी, इतवरिया बाजार, सब्जी मंडी, दरगाह चौराहा, मच्छी बाजार, पंढरीनाथ थाना तिराहा, गौतमपुरा तिराहा और कबूतरखाना चौकी जैसे कई पॉइंट से चल समारोह वाले रास्ते की तरफ वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।

भारी वाहनों के लिए अलग पाबंदी

बड़े वाहनों को भी कई रूट पर चलने की इजाजत नहीं होगी। इनमें रीगल से गांधी भवन, वल्लभ नगर से राजकुमार ब्रिज, पत्थर गोदाम से राजकुमार ब्रिज, परदेशीपुरा से भंडारी ब्रिज होते हुए डीआरपी लाइन,भागीरथपुरा से शिवालय, मरीमाता से इमली बाजार, बड़ा गणपति से टोरी कॉर्नर, वायरलेस से बड़ा गणपति, चंदन नगर से गंगवाल, पटेल प्रतिमा से संजय सेतु, महूनाका से कलेक्टर और गुलजार चौकी से कलेक्टर मार्ग शामिल हैं।

तो फिर किन रास्तों से जाएं

मरीमाता से रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड जाना हो तो भागीरथपुरा तिराहा से एमआर 4 पकड़ें। फिर राजकुमार ब्रिज के नीचे से वल्लभ नगर तिराहा पहुंचें और जीएसआईटीएस होकर आगे बढ़ें।

जवाहर मार्ग से नंदलालपुरा होकर यशवंत रोड जाने वालों के लिए रास्ता सैफी चौराहा, हाथीपाला, बड़ा रावला थाना और रावजी बाजार से होकर जाएगा।

मधुमिलन चौराहे से नंदलालपुरा, यशवंत रोड या राजमोहल्ला जाने वाले लोग फॉरेस्ट तिराहा और अग्रसेन चौराहे से होते हुए सपना संगीता रोड का सहारा लें।

गांधी प्रतिमा या लेफ्टिनेंट चौराहे से मरीमाता जाना हो तो वल्लभ नगर तिराहा पहुंचें। वहां से राजकुमार ब्रिज के नीचे निकलकर एमआर 4 और भागीरथपुरा तिराहा होते हुए मरीमाता पहुंचा जा सकेगा।

गांधी प्रतिमा से शास्त्री ब्रिज के रास्ते मृगनयनी, राजवाड़ा या यशवंत रोड जाने वाले वाहन जीपीओ चौराहे से फॉरेस्ट तिराहा जाएं। इसके बाद अग्रसेन चौराहे से सपना संगीता रोड लेना होगा।

जवाहर मार्ग से आने या जाने वालों को पुलिस ने इस रास्ते से बचने की सलाह दी है। वे राजमोहल्ला या मालगंज चौराहे से बियाबानी पहुंचें, दरगाह चौराहा पार करें और कलेक्टर चौराहे वाले वैकल्पिक मार्ग से निकलें।

मल्हारगंज थाने से एमजी रोड होकर राजवाड़ा या मृगनयनी जाने वाले वाहन एसीपी कार्यालय के सामने से मल्हारगंज निकलें। फिर बड़वाली चौकी से सुभाष मार्ग पकड़कर नगर निगम होते हुए आगे जाया जा सकेगा।

इमरजेंसी सेवाओं को छूट, हेल्पलाइन भी जारी

एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस समेत जरूरी सेवाओं के वाहनों पर यह रोक लागू नहीं होगी। किसी भी ट्रैफिक परेशानी या जानकारी के लिए लोग हेल्पलाइन नंबर कॉल कर सकते हैं। इंदौर ट्रैफिक साथी एप से भी मदद ली जा सकती है। इसके साथ ही पुलिस ने अपील की है कि 25 सितंबर को बेवजह भीड़ वाले इलाकों में गाड़ी लेकर न जाएं और तय डायवर्जन रूट ही पकड़ें। किसी को छोड़ने या लेने जाना हो तो ई-रिक्शा या दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026