Indore BJP Worker ICU

Indore News: एरोड्रम थाने में मारपीट के आरोपों के बाद BJP कार्यकर्ता आईसीयू में, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

इंदौर में एरोड्रम थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता जयदीप दुबे की तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

By : संजय चतुर्वेदी
Indore News: एरोड्रम थाने में मारपीट के आरोपों के बाद BJP कार्यकर्ता आईसीयू में, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

Indore BJP Worker Beaten Case

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एरोड्रम थाने पर लगे मारपीट के आरोप का चौंकाने वाला मामला सामने आया था। थाने के अंदर मारपीट में घायल भाजपा कार्यकर्ता जयदीप दुबे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। रविवार को उन्हें सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही हो सकेगी।

पड़ोसी से विवाद, फिर थाने में मारपीट का आरोप

परिजनों का आरोप है कि कॉलोनी में पड़ोसी से हुए विवाद के दौरान जयदीप के साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद वे शिकायत करने एरोड्रम थाने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां भी उनके साथ मारपीट की गई। परिजनों का कहना है कि इन घटनाओं के बाद से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। अब सीने में तेज दर्द उठा तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया था थाने का घेराव

जयदीप के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एरोड्रम थाने का घेराव किया था। विधायक गोलू शुक्ला के समर्थकों ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में टीआई को लाइनअटैच किया गया और चार पुलिसकर्मियों को कल सस्पेंड किया गया था।

अब जयदीप की तबीयत बिगड़ने से मामला फिर गंभीर हो गया है। वे फिलहाल निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। आगे की स्थिति उनकी सेहत और मेडिकल जांच की रिपोर्ट के आधार पर साफ होगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026