Indore Holkar Stadium Ready For india vs WI T20

Indore Cricket Ground: इंदौर का होलकर स्टेडियम भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए तैयार; मैदान में ये होगा खास

इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच होगा। आउटफील्ड पर चेक्स पैटर्न बनेगा। सामान्य टिकट 25 सितंबर से बिकेंगे। इसकी कीमत 1000 रुपये से शुरू होगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Indore Cricket Ground: इंदौर का होलकर स्टेडियम भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए तैयार; मैदान में ये होगा खास

Indore Cricket Ground Ready For India west Indies T20

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर के  होलकर स्टेडियम में क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है।  11 अक्टूबर को यहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाना है। इसके लिए शहर के मैदान में तैयारी ने अब रफ्तार पकड़ ली है। ग्राउंड स्टाफ मैदान को चमकाने में जुटा है। वहीं, इस बार दर्शकों और टीवी व्यूअर्स दोनों के लिए मैदान का लुक पहले से अलग रहने वाला है।

आउटफील्ड पर बनेगा खास डिजाइन

इस बार होलकर को आउटफील्ड घास पर चौकड़ी यानी चेक्स पैटर्न तैयार किया जा रहा है। यह डिजाइन खासतौर पर टीवी प्रसारण में मैदान की ओर आकर्षक बनाने के मकसद से बनाया जा रहा है। ताकि स्टेडियम की खूबसूरती स्क्रीन पर भी उभरकर सामने आए।

छात्रों में टिकट को लेकर जबरदस्त उत्साह

मंगलवार को स्टूडेंट कन्सेशन टिकट की बुकिंग विंडो खुलते ही उत्साह देखने के लिए मिला। कुछ ही मिनटों में 1200 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया। अब इन छात्रों के दस्तावेजों की जांच होगी। उसके बाद ही उन्हें टिकट सौंपे जाएंगे। इससे साफ है कि इंदौर के युवाओं में इस मुकाबले को लेकर खासा क्रेज है।

सामान्य टिकट और कीमतों की पूरी जानकारी

आम दर्शकों के लिए राहत की बात यह है कि ऑनलाइन टिकट बिक्री 25 सितंबर सुबह 6 बजे से शुरू होगी। सबसे सस्ता टिकट 1000 रुपये का रहेगा। जबकि पैवेलियन का टिकट 12500 रुपये में मिलेगा। बाकी कैटेगरी की दरें एमपीसीए जल्द घोषित करेगा। जिन दर्शकों को मैच देखना है। उनकी निगाहें अब सीधे 25 सितंबर की सुबह पर टिकी हैं।

होलकर मैदान पर भारत का दबदबा

इंदौर के इस मैदान पर अब तक कुल चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले हो चुके हैं। इनमें भारत ने तीन में जीत दर्ज की है। हालांकि सिर्फ एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। यानी टीम इंडिया का यहां जीत प्रतिशत 75 प्रतिशत है। 11 अक्टूबर का मुकाबला इस मैदान पर खेला जाने वाला पांचवां टी20 इंटरनेशनल होगा।

शाम 7 बजे से शुरू होगा रोमांच

बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू हो रही है। पहला मुकाबला लखनऊ में और दूसरा 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। इंदौर में सीरीज का तीसरा मैच 11 अक्टूबर को शाम 7 बजे होगा। वहीं, आखिरी दो मुकाबले हैदराबाद और बेंगलुरु की मेजबानी में खेले जाएंगे।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों में ये शामिल

वेस्टइंडीज ने भी इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। खिलाड़ियों में शाई होप कप्तानी संभालेंगे। उनके साथ ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिरमोर हेटमायर, अकील होसेन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैमसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर टीम का हिस्सा होंगे। बात करें भारतीय टीम को तो श्रेयस अय्यर कप्तानी संभालेंगे। उनके साथ अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि विश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव शामिल हैं।

होलकर स्टेडियम में खेले गए पुराने मुकाबलों की झलक

होलकर में पहला टी20 दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफो हुआ था। इसमें रोहित शर्मा ने महज 35 गेंदों में शतक जड़ते हुए भारत को 88 रन से जीत दिलाई थी। जनवरी 2020 में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था। इसके बाद 2022 में दक्षिण अफ्रीका के राइली रुसो के तूफानी शतक ने भारत को 49 रन से हरा दिया था। वहीं, जनवरी 2024 में यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे की पारियों की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से मात दी थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 11 अक्टूबर को टीम इंडिया अपने इस यादगार मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026