Indore Land Patta Launch 2026

Jameen Patta: इंदौर में 30 हजार लोगों को मिलेंगे जमीन के पट्टे, 17 सितंबर को नितीन नबीन करेंगे शुरूआत

इंदौर में 17 सितंबर को स्वामित्व योजना की शुरुआत होगी। सुपर कॉरिडोर में करीब 30 हजार लोगों को जमीन और मकान से जुड़े स्वामित्व अधिकार के पट्टे देने की तैयारी है। <br/>

By : संजय चतुर्वेदी
Jameen Patta: इंदौर में 30 हजार लोगों को मिलेंगे जमीन के पट्टे, 17 सितंबर को नितीन नबीन करेंगे शुरूआत

BJP President Nitin nabin mp visit

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्वामित्व योजना के तहत करीब 30 हजार लोगों को जमीन और मकान का अधिकार मिलने की तैयारी है। 17 सितंबर को  सुपर कॉरिडोर मैदान में होने वाले कार्यक्रम में बीजेपी के अध्यक्ष नितीन नबीन योजना की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

बताया जा रहा है कि लाभार्थियों में ऐसे परिवार शामिल हैं जो लंबे समय से एक ही जगह पर रह रहे हैं। लेकिन उनके पास जमीन का वैध दस्तावेज या पट्टा नहीं है। योजना के जरिए उन्हें उसी स्थान पर स्वामित्व का अधिकार देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

40 साल से जमीन पर रह रहे परिवारों को राहत की उम्मीद

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अनुसार, ग्रामीण इलाकों से लंबे समय से यह समस्या सामने आ रही थी। कई परिवारों का कहना था कि वे करीब चार दशक से अपनी जगह पर रह रहे हैं। लेकिन जमीन पर उनका कानूनी अधिकार दर्ज नहीं है। इस समस्या को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर स्वामित्व योजना को आगे बढ़ाया गया। योजना के तहत पात्र लोगों को उनके आवास और जमीन से जुड़े अधिकारों के दस्तावेज  उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।

विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री आवास योजना का भी जिक्र किया। उनके अनुसार गरीब परिवारों के लिए इस योजना के तहत चार करोड़ से ज्यादा मकान बनाए जा चुके हैं। 

सुपर कॉरिडोर में जुटेंगे। 50 हजार से ज्यादा लोग

इंदौर के सुपर कॉरिडोर मैदान में होने वाले कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। इनमें करीब 30 हजार लाभार्थी आसपास के  गांवों से आएंगे। लाभार्थियों को कार्यक्रम तक लाने के लिए प्रशासन करीब 2 हजार बसों की व्यवस्था कर रहा है। बारिश को देखते हुए भी आयोजन स्थल पर जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

नितीन नबीन का कार्यक्रम सीमित रहेगा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितीन नबीन का यह मध्य प्रदेश का पहला दौरा होगा। हालांकि उनके स्वागत में कोई बड़ी रैली या शोभायात्रा नहीं रखी गई है। नबीन सीधे सरकारी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके बाद उज्जैन और नीमच जाने की भी जानकारी सामने आई है। उनके दौरे का अंतिम अधिकृत कार्यक्रम अभी जिला प्रशासन को नहीं मिला है। 

प्रशासन को फाइनल कार्यक्रम मिलते ही सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल और रूट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सीसीटीवी कैमरों समेत अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए जाएंगे। इंदौर प्रशासन ने अभी से पार्किंग, ट्रैफिकग, सुरक्षा और लाभार्थियों की आवाजाही को लेकर तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। फाइनल रूट मिलने के बाद व्यवस्था को और स्पष्ट किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026