Indore MD Drug Seized, 5 Arrested

Indore News: इंदौर में 100 ग्राम MD के साथ बाइक सवार गिरफ्तार, ड्राय डे पर शराब बेचते 3 पकड़े गए

इंदौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई कर खजराना पुलिस ने 100 ग्राम MD के साथ दो लोगों को पकड़ा है। वहीं, ड्राय डे के दिन चंदन नगर इलाके में शराब बेचते तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।

By : संजय चतुर्वेदी
Indore News: इंदौर में 100 ग्राम MD के साथ बाइक सवार गिरफ्तार, ड्राय डे पर शराब बेचते 3 पकड़े गए

Indore News

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर में नशे के कारोबार और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खजराना और चंदन नगर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खजराना पुलिस ने करीब 100 ग्राम MD ड्रग के साथ एक युवक और नाबालिग को पकड़ा।  इसकी अनुमानित कीमत 11.50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अब ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है। वहीं, चंदन नगर पुलिस ने 15 अगस्त के ड्राय डे पर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

दो आरोपी 100 ग्राम MD के साथ पकड़ाए

खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव की टीम ने देवास के चाणक्यपुरी, सिविल लाइंस निवासी राहुल पिता मनोहर परमार को गिरफ्तार किया है। उसके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, दोनों के कब्जे से करीब 100 ग्राम MD ड्रग बरामद हुई है। दोनों किसी अन्य व्यक्ति को ड्रग की डिलीवरी देने के लिए इलाके में पहुंचे थे। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर ड्रग सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ड्राय डे पर शराब बेचते तीन गिरफ्तार

उधर, चंदन नगर पुलिस ने 15 अगस्त को ड्राय डे के दौरान अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सत्या पिता कालू वसुनिया निवासी चंदन नगर, रईस पिता मोहम्मद शकुर पठान निवासी सहयोग नगर और प्रदीप पिता ओमप्रकाश सेन निवासी सिरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से हजारों रुपए कीमत की शराब बरामद की है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी शराब कहां से लेकर आए थे और इसे किन इलाकों में खपाने की तैयारी थी।

जिलाबदर के बाद भी इलाके में कर रहा था शराब का कारोबार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में शामिल रईस को कुछ समय पहले ही जिलाबदर किया गया था। इसके बावजूद वह चंदन नगर क्षेत्र में रह रहा था और कथित तौर पर अवैध शराब का कारोबार कर रहा था। दोनों थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। MD ड्रग मामले में पुलिस सप्लाई नेटवर्क और शराब मामले में अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026