Teenager influenced by Premananda Maharaj goes mis

प्रेमानंद महाराज के लिए 15 साल का किशोर ने छोड़ा घर, लेटर में लिखा- अपने असली परिवार के पास जा रहा

इंदौर में 15 साल का किशोर घर से लापता हो गया। उसने लेटर में लिखा कि वह संत प्रेमानंद महाराज के वचनों से प्रभावित होकर अपने “असल परिवार” के पास जा रहा है।

By : स्वदेश डेस्क
प्रेमानंद महाराज के लिए 15 साल का किशोर ने छोड़ा घर, लेटर में लिखा- अपने असली परिवार के पास जा रहा

मध्यप्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाला 15 साल का किशोर बुधवार को घर से अचानक लापता हो गया। परिवार को उसके कमरे से एक पत्र मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि वह संत प्रेमानंद महाराज के वचनों से प्रभावित होकर अपने “असल परिवार” के पास जा रहा है.पिता की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और किशोर की तलाश शुरू कर दी गई है।

क्रिकेट खेलने निकला, फिर नहीं लौटा

पुलिस के मुताबिक, बच्चे के पिता ड्राइवर का काम करते हैं। बुधवार को किशोर घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा.जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो उन्हें उसके हाथ से लिखा एक पत्र मिला, जिसमें उसने घर छोड़ने की बात कही थी।

लेटर में लिखा- मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना

किशोर ने पत्र में अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को संबोधित करते हुए लिखा, मां, पापा, भैया और दादा… आज मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं। आप लोग रोइए मत और मुझे ढूंढने की कोशिश भी मत कीजिए। अब मैं अपने मां-पिता के साथ ही रहूंगा।पत्र में उसने यह भी लिखा कि वह किसी डांट-फटकार या पढ़ाई के दबाव की वजह से घर नहीं छोड़ रहा है, बल्कि उसे अपनी “असलियत” का एहसास हो गया है.किशोर ने अपने एक दोस्त से 500 रुपए उधार लेने का भी जिक्र किया और परिवार से उसे लौटाने की बात कही।

इंटरनेट पर ट्रेन की जानकारी सर्च की

मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोर ने इंटरनेट पर देहरादून जाने वाली ट्रेनों की जानकारी भी सर्च की थी। इसके बाद पुलिस ने रेलवे और संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है.थाना प्रभारी मनोज सेंधव के अनुसार, आसपास के इलाकों में तलाश की जा रही है और परिजनों व दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि किशोर के बारे में कोई सुराग मिल सके।

पुलिस ने शुरू की तलाश

पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास भी निगरानी बढ़ाई गई है।

 

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
School Holiday: MP में नवंबर में छुट्टियों की बहार! इन त्योहारों के चलते बंद रहेंगे स्कूल, परिजन देख लें लिस्ट

School Holiday: MP में नवंबर में छुट्टियों की बहार! इन त्योहारों के चलते बंद रहेंगे स्कूल, परिजन देख लें लिस्ट

Madhya Pradesh School Holiday: मध्य प्रदेश में नवंबर में दीपावली (8 नवंबर), गोवर्धन पूजा (9 नवंबर) और गुरु नानक जयंती पर स्कूल बंद रहेंगे। रविवार और शनिवार की छुट्टियों समेत पूरी लिस्ट देखें।

Nov 02, 2026
MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर इंदौर में आज जिला स्तरीय समारोह होगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि होंगे और सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

Nov 01, 2026
PM Modi Life In Play: शून्य से शिखर तक नाटक देखने पहुंचे सीएम सैनी, बोले PM मोदी का जीवन युवाओं की प्रेरणा

PM Modi Life In Play: शून्य से शिखर तक नाटक देखने पहुंचे सीएम सैनी, बोले PM मोदी का जीवन युवाओं की प्रेरणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में सुपवा के विद्यार्थियों का नाटक शून्य से शिखर तक देखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन संघर्ष और सेवा की प्रेरणा देता है।

Oct 30, 2026
Guard Of Honour: कटनी के सुनील ताम्रकार का अंगदान, राजकीय सम्मान के साथ मुक्तिधाम में अंतिम विदाई

Guard Of Honour: कटनी के सुनील ताम्रकार का अंगदान, राजकीय सम्मान के साथ मुक्तिधाम में अंतिम विदाई

कटनी के सुनील कुमार ताम्रकार के निधन के बाद परिवार ने अंगदान किया। प्रशासन ने नदीपार मुक्तिधाम में गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

Oct 29, 2026