Indore Road Accident: 3 Dead, 11 Injured in Crash

इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई बारातियों की कार, 3 की मौत, 11 घायल

इंदौर के नेमावर रोड पर भीषण सड़क हादसा, बारातियों की कार ट्रक से टकराई। तीन लोगों की मौत, 11 घायल। अचानक ब्रेक और ओवरटेक को हादसे की वजह बताया जा रहा है। पुलिस जांच जारी।

By : स्वदेश डेस्क
इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई बारातियों की कार, 3 की मौत, 11 घायल

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में नेमावर रोड पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास बारातियों से भरी एक कार भूसे से भरे ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही खुड़ैल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बारात से लौट रही कार आगे चल रहे एक भूसे से भरे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए। कार चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगा सका और तेज रफ्तार में वाहन सीधे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मौके पर मची चीख-पुकार

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया।

आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर समझाइश देनी पड़ी। सूत्रों के अनुसार, कुछ लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

सभी घायलों को गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में ओवरटेक और अचानक ब्रेक को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026