Indore Traders Oppose UPI Surcharges remove QR

UPI Surcharge Oppose: इंदौर के व्यापारियों का UPI सरचार्ज का विरोध; दुकानों से हटाएंगे QR कोड्स

यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित सरचार्ज के खिलाफ इंदौर के व्यापारी एकजुट हो गए हैं। अहिल्या चैंबर्स की बैठक में दुकानों से क्यूआर कोड हटाने का फैसला हुआ। साथ ही 5 दिन का जनसंपर्क अभियान चलेगा।

By : संजय चतुर्वेदी
UPI Surcharge Oppose: इंदौर के व्यापारियों का UPI सरचार्ज का विरोध; दुकानों से हटाएंगे QR कोड्स

Indore Traders Associations oppose UPI MDR

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में यूपीआई सरचार्ज के खिलाफ व्यापारियों की नाराजगी अब खुलकर सामने आ गई है। अहिल्या चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक में अलग-अलग व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी जुटे और फैसला लिया कि दुकानों से यूपीआई आईडी और QR कोड हटाए जाएंगे। बैठक में व्यापारियों ने UPI सरचार्ज को नकारने और UPI सरचार्ज बर्दाश्त नहीं करने के नारे भी लगाए।

नगद लेनदेन को प्राथमिकता देने का ऐलान

व्यापारियों का कहना है कि जब तक सरकार मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर से जुड़ा प्रस्तावित शुल्कर वापस नहीं लेती, वे डिजिटल भुगतान की सुविधा बंद रखेंगे। इस दौरान ग्राहकों से नकद लेनदेन को ही प्राथमिकता दी जाएग। शुक्रवार को चैंबर अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी संगठनों ने शुल्क वापस लेने की मांग का समर्थन किया।

कारोबारियों की दलील, दुकादारों में पहले से दबाव

प्रतिनिधियों के तर्क है कि महंगाई,बढ़ती परिचालन लागत और कम मुनाफे से दुकानदार पहले ही जूझ रहे हैं। ऐसे में अतिरिक्त शुल्क कारोबार की लागत और बढ़ा देगा। उनका अनुसार, छोटे और मध्यम व्यापारियों के मुनाफे पर इसका सीधा असर पड़ेगा। कारोबारियों ने यह भी साफ किया कि वे किसी दूसरी संस्था की आर्थिक दिक्कतों का बोझ अपने सिर नहीं लेना चाहते और बैंकों को सहारा देने के लिए व्यापारियों पर भार डालना ठीक नहीं है।

सरकार के नहीं शुल्क के खिलाफ आवाज है

चैंबर के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने कहा कि व्यापारी हमेशा सरकार के साथ खड़े रहे हैं। यह विरोध नीतियों का नहीं बल्कि गैरजरूरी शुल्क का है। व्यापारियों का कहना है कि अगर यही रकमद देश के विकास डिजिटल भुगतान का ढांचा मजबूत करने में लगती तो वे सहयोग पर विचार कर सकते थे।

पांच दिन चलेगा जनसंपर्क अभियान

चैंबर के संयुक्त सचिव और इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि 23 सितंबर को नो यूपीआई डे मनाकर व्यापारियों ने विरोध का संदेश दिया था। अब आंदोलने के अगले चरण में पदाधिकारी पांच दिन तक शहर के अलग-अलग बाजारों में जाएंगे। वे दुकानदारों और संगठनों से बात करेंगे। प्रस्तावित शुल्क का असर समझाएंगे। साथ ही सामूहिक फैसले के समर्थन में सबको जोड़ेंगे। आगे की रणनीति बाजारों से मिलने वाले समर्थन और सरकार के रुख पर टिकी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026