indore by elections postponed over voter list row

Indore ward By Election postponed: इंदौर में बड़ा चुनावी उलटफेर! वार्ड 58-60 के उपचुनाव स्थगित, जानें क्यों?

इंदौर के वार्ड 58 और 60 के उपचुनाव मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत के बाद स्थगित कर दिए गए हैं। सत्यापन पूरा होने के बाद आयोग नई चुनाव तारीख तय करेगा।

By : संजय चतुर्वेदी
Indore ward By Election postponed: इंदौर में बड़ा चुनावी उलटफेर! वार्ड 58-60 के उपचुनाव स्थगित, जानें क्यों?

Indore ward by election postponed

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में नगर निगम वार्ड 58 और 60 के उपचुनाव को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत और पुलिस प्रशासन की रिपोर्ट के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने दोनों वार्डों का चुनाव फिलहाल टाल दिया है आयोग ने माना की मौजूदा सूची के आधार पर मतदान कराने से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।
 
अब पहले दोनों वार्डों की वोटर लिस्ट की जांच होगी। टीमों को मौके पर भेजकर मतदाताओं और सूची में दर्ज विवरण का भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा। इसके बाद9 ही चुनाव की नई तारीख घोसित होगी।

शिकायत के बाद आयोग ने मांगी पुलिस रिपोर्ट

मतदाता सूची को लेकर शिकायत सामने आने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने इंदौर जोन-1 के डीसीपी से रिपोर्ट तलब की थी। पुलिस रिपोर्ट में चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, मतदान कराने पर कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई गई। रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य आयोग ने दोनों वार्डों की मतदाता सूचियों की दोबारा जांच कराने का फैसला किया। इसी के साथ मौजूदा चुनाव प्रक्रिया पर अस्थायी रोक लगा दी गई

मौके पर जाकर होगी वोटर लिस्ट की जांच

अब वार्ड 58 और 60 में मतदाता सूची का नए सिरे से सत्यापन किया जाएगा। जांच टीम सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेगी,बल्कि संबंधित इलाकों में जाकर मतदाताओं के नाम और सूची में दर्ज जानकारी का मिलान करेगी। इस पूरी कवायद की निगरानी के लिए एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को प्रेक्षक की जिम्मेदारी दी जाएगी। सत्यापन के दौरान सामने आने वाली बड़ी गड़बड़ियों में जरूरी सुधार के बाद आयोग ने दोनों वार्डों के लिए नया चुनाव कार्यक्रम जारी करेगा।

पहले भी चुनावी विवाद में फंस चुका वार्ड 60

बता दें कि वार्ड 60 का उपचुनाव पहले ही हाई कोर्ट के आदेश के कारण रुक गया था। अब वार्ड 58 का चुनाव भी स्थगित होने के बाद दोनों वार्डों में उपचुनाव की प्रक्रिया फिलहाल थम गई है। अब निगाहें मतदाता सूची के सत्यापन पर हैं। जांच पूरी होने और जरूरी सुधार के बाद राज्य निर्वाचन आयोग नई तारीख का ऐलान करेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026