Bhopal Intern Doctors Protest

Bhopal Intern Doctors Protest: तीसरे दिन भी जारी इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन, OPD बहिष्कार का ऐलान

राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर कमला पार्क चौराहे पर डटे एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।

By : विकास जैन
Bhopal Intern Doctors Protest: तीसरे दिन भी जारी इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन, OPD बहिष्कार का ऐलान

Bhopal Intern Doctors Protest: तीसरे दिन भी जारी इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन, OPD बहिष्कार का ऐलान

Bhopal Intern Doctors Protest: राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर कमला पार्क चौराहे पर डटे एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार रात पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में डॉक्टरों का आक्रोश और भड़क गया है। अब इस आंदोलन को सीनियर डॉक्टरों और जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन का भी समर्थन मिल गया है, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर बड़ा असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

OPD बहिष्कार, इमरजेंसी सेवाएं चालू

आंदोलन के तीसरे दिन स्थिति तब और गंभीर हो गई जब गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल के सीनियर रेजिडेंट्स डॉक्टरों ने इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन में ओपीडी सेवाओं के बहिष्कार का ऐलान कर दिया। हालांकि मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए फिलहाल इमरजेंसी सेवाएं और ट्रॉमा केयर चालू रखी गई हैं। आज मध्य प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

डॉक्टरों की मांग 

आंदोलन कर रहे एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि मासिक स्टाइपेंड को 14,377 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये करने पर सरकार तुरंत आदेश जारी करे। बीते सोमवार की रात प्रदर्शनकारी डॉक्टरों पर हुए बल प्रयोग और लाठीचार्ज के दोषियों पर जवाबदेही तय की जाए। 

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

कमला पार्क चौराहे पर धरने पर बैठे डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि जब तक राज्य सरकार उनकी जायज मांगों पर कोई ठोस और संवेदनशील फैसला नहीं लेती, तब तक यह आंदोलन अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026
MP Cleaner Strike: राजधानी भोपाल में आज प्रदर्शन करेंगे सफाईकर्मी, नीलम पार्क में देंगे धरना

MP Cleaner Strike: राजधानी भोपाल में आज प्रदर्शन करेंगे सफाईकर्मी, नीलम पार्क में देंगे धरना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के बैनर तले मंगलवार को

Nov 03, 2026
Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026
Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

दिवाली और भाई दूज का त्योहार अब बेहद नजदीक है और मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों की नजरें अपने भैया यानी मुख्यमंत्री...

Nov 02, 2026