ईरानी डेरे का सरगना राजू सूरत से गिरफ्तार, 20 साल से दे रहा था चकमा

ईरानी डेरे का सरगना राजू सूरत से गिरफ्तार, 20 साल से दे रहा था चकमा

By : Swadesh Bhopal
ईरानी डेरे का सरगना राजू सूरत से गिरफ्तार, 20 साल से दे रहा था चकमा

14 राज्यों की पुलिस को थी तलाश, ईरानी गैंग के खुलेंगे कई राज

राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी के ईरानी डेरे के सरगना और कुख्यात बदमाश राजू ईरानी को शनिवार को सूरत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राजू ईरानी के खिलाफ 20 से अधिक अपराध दर्ज हैं और वह ईरानी गैंग का प्रमुख सदस्य बताया जा रहा है।

क्या था मामला

भोपाल पुलिस ने 27–28 दिसंबर की दरमियानी रात से अलसुबह तक अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे पर सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ छापेमारी की थी। इस दौरान ईरानी गैंग के 34 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें 10 महिलाएँ भी शामिल थीं। गिरफ्तार किए गए बदमाश अलग-अलग मामलों में वांछित थे, जबकि कुछ पर गंभीर अपराध दर्ज नहीं थे, इसके बावजूद उन्होंने पुलिस टीम पर हमला किया था। निशातपुरा पुलिस ने उनके खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

भोपाल पुलिस रिमांड पर करेगी पूछताछ

भोपाल पुलिस के अनुसार, राजू ईरानी के खिलाफ भोपाल सहित देश के 14 राज्यों के बड़े शहरों में अलग-अलग अपराध दर्ज हैं। वह नकली पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर लूट और ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।सूरत पुलिस ने शुक्रवार को उसे एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया। सूचना मिलते ही भोपाल पुलिस की विशेष टीम सूरत के लिए रवाना हो गई है। टीम सूरत पुलिस के साथ संयुक्त रूप से पूछताछ करेगी और रिमांड अवधि पूरी होने के बाद राजू ईरानी को भोपाल लाया जाएगा।

हो सकते हैं बड़े खुलासे

राजू ईरानी की गिरफ्तारी से ईरानी गैंग द्वारा देशभर में की गई बड़ी वारदातों की कड़ियाँ जुड़ने की संभावना है। पुलिस के अनुसार, 28 दिसंबर को हुई छापेमारी में गिरफ्तार 34 आरोपियों में से 14 ने फर्जी जमानत प्राप्त कर ली थी।जांच में सामने आया कि जमानत के लिए फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया गया था, जिसमें मृत व्यक्तियों को जमानतदार के रूप में पेश किया गया। पुलिस अब इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया जा सकता है।पुलिस का कहना है कि अधिकांश बदमाश अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे में शरण लेते थे, जबकि लूटे गए सामान का वितरण राजू ईरानी ही करता था।


संबंधित सामग्री

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026
Breaking News: भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की मौत पर आक्रोश, थाने का घेराव

Breaking News: भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की मौत पर आक्रोश, थाने का घेराव

बैरागढ़ में बच्ची की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंचे। हिंदू संगठन भी साथ आए, पुलिस से बहस हुई और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग तेज रही।

Oct 17, 2026
Martyr Shiv Kumar Mishra: शहीद के गांव की बदहाली पर जागा प्रशासन! स्मृति ईरानी तक पहुंचा दर्द, सड़क का सर्वे शुरू

Martyr Shiv Kumar Mishra: शहीद के गांव की बदहाली पर जागा प्रशासन! स्मृति ईरानी तक पहुंचा दर्द, सड़क का सर्वे शुरू

देश की रक्षा करते हुए जान गंवाने वाले शहीद शिव कुमार मिश्र के गांव की बदहाल सड़क का मुद्दा उठते ही प्रशासन हरकत में आ गया।

Oct 15, 2026
Bhopal Double Murder Case: भोपाल के दोहरे हत्याकांड़ में ASI को दोहरी उम्रकैद, बड़ा फैसला

Bhopal Double Murder Case: भोपाल के दोहरे हत्याकांड़ में ASI को दोहरी उम्रकैद, बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ऐशबाग दोहरे हत्याकांड मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पत्नी और साली की हत्या के मामले में दोषी पाए गए...

Oct 15, 2026
ट्विशा केस की आरोपी रिटायर्ड जज के घर चोरी, दस्तावेजों की फाइल ले भागे चोर; 2 संदिग्ध हिरासत में

ट्विशा केस की आरोपी रिटायर्ड जज के घर चोरी, दस्तावेजों की फाइल ले भागे चोर; 2 संदिग्ध हिरासत में

भोपाल में ट्विशा केस की आरोपी रिटायर्ड जज के घर चोरी की कोशिश हुई। चोर जेवर और केस से जुड़े दस्तावेज लेकर भागे, लेकिन पुलिस सायरन के बाद फरार हो गए। 2 संदिग्ध हिरासत में हैं।

Jun 28, 2026