Jabalpur Cruise Tragedy: 13 Dead Update

जबलपुर क्रूज हादसा: चौथे दिन मिले चाचा-भतीजे के शव, 13 की मौत से मातम

जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसे में चाचा-भतीजे समेत कई लोगों के शव मिले हैं। सेना और NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी है। अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि।

By : स्वदेश डेस्क
जबलपुर क्रूज हादसा: चौथे दिन मिले चाचा-भतीजे के शव, 13 की मौत से मातम

जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे में चौथे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा और एक के बाद एक शव बरामद होते रहे। रविवार सुबह कामराज आर का शव मिलने के बाद उनके 8 साल के भतीजे मयूरन का भी शव पानी से निकाला गया। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है, जहां परिवार के परिवार बिखर गए। सेना और NDRF की टीमें लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं ताकि बाकी लापता लोगों का पता लगाया जा सके।

चौथे दिन मिला चाचा-भतीजे का शव

रविवार सुबह करीब 6 बजे मयूरन का शव डैम से कुछ दूरी पर मिला। इसके कुछ ही देर बाद 9:50 बजे कामराज आर का शव भी बरामद किया गया।इससे पहले शनिवार शाम को दो बच्चों श्रीतमिल (5) और विराज (5) के शव मिले थे। लगातार शव मिलने से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

30 अप्रैल को पलटा था क्रूज

30 अप्रैल की शाम बरगी डैम में तेज हवा और ऊंची लहरों के कारण क्रूज पलट गया था। उस समय करीब 47 लोग सवार थे, जबकि टिकट केवल 29 लोगों का ही बताया गया।हादसा किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुआ था और उस वक्त हवा की रफ्तार करीब 74 किमी प्रति घंटा थी।

सेना और NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

हादसे के बाद सेना, NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार रेस्क्यू में लगी हुई हैं। पानी के अंदर और आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।अब तक कई शव बरामद किए जा चुके हैं और आशंका है कि कुछ लोग अभी भी लापता हो सकते हैं।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026