Blast Outside Jabalpur District Court

जबलपुर जिला कोर्ट के बाहर धमाका, अदालत परिसर में मची भगदड़; बम के अवशेष मिलने से बढ़ी चिंता

जबलपुर जिला अदालत के बाहर अचानक धमाका होने से हड़कंप मच गया। मौके से बम के अवशेष और माचिस बरामद हुई है। पुलिस पाइप बम की आशंका मानते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

By : Admin
जबलपुर जिला कोर्ट के बाहर धमाका, अदालत परिसर में मची भगदड़; बम के अवशेष मिलने से बढ़ी चिंता

Jabalpur News

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला अदालत परिसर में सोमवार शाम अचानक हुए धमाके से अफरा-तफरी मच गई। कोर्ट नंबर-2 के पास तेज आवाज के साथ धमाका हुआ, जिसे सुनकर वकील और वहां मौजूद लोग घबरा गए और बाहर की ओर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। राहत की बात यह रही कि इस धमाके में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

कोर्ट का काम खत्म होने से पहले हुआ धमाका

जानकारी के मुताबिक शाम करीब 5 से 5:15 बजे के बीच अदालत में दिन का अंतिम काम चल रहा था। इसी दौरान जबलपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में स्थित सीजेएम कोर्ट नंबर-2 के बाहर तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके की आवाज सुनते ही कोर्ट में मौजूद वकीलों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। कई लोग इसे गंभीर घटना मानते हुए तुरंत बाहर निकल आए। कुछ देर तक पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

मौके से बम के अवशेष बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास का इलाका घेर लिया। शुरुआती जांच में पुलिस को घटनास्थल से बम के अवशेष और एक माचिस मिली है। पुलिस का अंदेशा है कि यह पाइप बम हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि फोरेंसिक जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने सबूत जब्त कर लिए हैं और अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर अधिवक्ताओं का सवाल

घटना के बाद जिला अधिवक्ता संघ ने इसे अदालत की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है। संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा के अनुसार,यह घटना न सिर्फ वकीलों बल्कि जजों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करती है। उनका कहना है कि कोर्ट परिसर के हर गेट पर पुलिस तैनात रहती है। इसके बावजूद कोई व्यक्ति विस्फोटक लेकर अंदर कैसे पहुंच गया, यह गंभीर चिंता का विषय है।

पुरानी रंजिश की भी जांच

अधिवक्ताओं का मानना है कि किसी व्यक्ति की किसी वकील से पुरानी रंजिश भी इस घटना की वजह हो सकती है। इसी कारण पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।  इस मामले में राजपाल सिंह बघेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है और जो भी संदिग्ध नजर आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हाल ही में हाईकोर्ट में भी हुई थी सुरक्षा चूक

अधिवक्ताओं ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में भी सुरक्षा को लेकर एक गंभीर घटना सामने आई थी। बताया गया कि एक शिक्षक चाकू लेकर हाईकोर्ट परिसर में घुस गया था। उस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया था।

ऐसे में अब जिला अदालत में धमाका होने की घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। वकीलों ने मांग की है कि कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026