Jabalpur Crash: Two Men Burn Alive After Dumper Hi

जबलपुर में भीषण हादसा: डंपर से 500 मीटर तक घिसटती रही कार, हरियाणा के 2 युवक जिंदा जले

जबलपुर के बरेला में डंपर ने कार को टक्कर मारकर 500 मीटर तक घसीटा। कार में आग लगने से हरियाणा के दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। चालक फरार है।

By : स्वदेश डेस्क
जबलपुर में भीषण हादसा: डंपर से 500 मीटर तक घिसटती रही कार, हरियाणा के 2 युवक जिंदा जले

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा के दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बरेला क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी और उसे करीब 500 मीटर तक घसीटता ले गया। घर्षण और टक्कर के कारण कार में आग लग गई, जिससे दोनों सवार बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए।

शारदा मंदिर के पास हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा जबलपुर-मंडला मार्ग पर बरेला के शारदा मंदिर के पास हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने कार को पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद कार डंपर के नीचे फंस गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर के बाद भी डंपर चालक ने वाहन नहीं रोका और कार को काफी दूर तक घसीटता रहा।

500 मीटर तक घिसटने के बाद लगी आग

बताया जा रहा है कि कार लगभग आधा किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। इसी दौरान वह आगे खड़े एक अन्य वाहन से टकरा गई। टक्कर और घर्षण के कारण कार में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई।

बाहर निकलने का मौका नहीं मिला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में सवार दोनों युवक अंदर ही फंस गए। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का अवसर नहीं मिल सका। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने और कार का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण किसी को सफलता नहीं मिली।

दमकल पहुंची, तब तक हो चुकी थी मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। शव भी बुरी तरह झुलस गए, जिससे शुरुआती स्तर पर पहचान करना मुश्किल हो गया।

डंपर चालक मौके से फरार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार दोनों मृतक हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस पहचान की आधिकारिक पुष्टि के लिए दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026