Jabalpur Students Made Lightning Alert Device

जबलपुर के युवाओं ने बनाया खास सेंसर:  बिजली गिरने से पहले सतर्क कर देगी स्वदेशी डिवाइस

जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने स्वदेशी सेंसर डिवाइस बनाई, जो आकाशीय बिजली गिरने से पहले अलर्ट दे सकेगी। ISRO वैज्ञानिक के मार्गदर्शन में तैयार हुआ प्रोजेक्ट।

By : स्वदेश डेस्क
जबलपुर के युवाओं ने बनाया खास सेंसर:  बिजली गिरने से पहले सतर्क कर देगी स्वदेशी डिवाइस

मानसून के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने से होने वाली हानि को रोकने के लिए जबलपुर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन विद्यार्थियों ने एक ऐसी स्वदेशी डिवाइस बनाई है, जो आकाशीय बिजली गिरने का सटीक स्थान तत्काल बता देती है। इतना ही नहीं, यह डिवाइस आकाशीय बिजली गिरने से कुछ समय पहले ही इसकी सूचना देकर लोगों को सतर्क भी कर देगी।

शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रिकल ब्रांच के अंतिम वर्ष के तीन विद्यार्थियों  सुब्रतो मालवीय, अवनी पंडित एवं शुभांशु पाण्डे  ने इंटर्नशिप के दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर के वैज्ञानिक और ईसीएसए के प्रमुख आलोक टावरी के मार्गदर्शन में आकाशीय बिजली की पूर्व सूचना देने वाली डिवाइस तैयार की है। इसे जल्द ही पेटेंट के लिए भेजा जाएगा, साथ ही इस पर रिसर्च पेपर भी तैयार किए जा रहे हैं।

अभी कनाडा से खरीदनी पड़ती है डिवाइस

टीम के सदस्य सुब्रतो मालवीय ने बताया कि वर्तमान में भारत में आकाशीय बिजली की पूर्व सूचना देने वाली डिवाइस कनाडा से खरीदी जाती है, जिसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपये है। उनका प्रयास है कि यह डिवाइस भारत में ही कम लागत में तैयार हो। इसके लिए पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है।उन्होंने बताया कि अभी एक डिवाइस बनाई गई है, जो परीक्षण में सफल रही है। अब तीन और डिवाइस तैयार की जाएंगी।

सॉफ्टवेयर भी किया तैयार

सुब्रतो मालवीय, अवनी पंडित एवं शुभांशु पाण्डे ने बताया कि उन्होंने इस सेंसर के लिए सॉफ्टवेयर भी तैयार किया है। जब यह डिवाइस पूरी तरह तैयार हो जाएगी, तो यह बड़ी सफलता साबित होगी, क्योंकि अभी तक देश में इस तरह की डिवाइस विकसित नहीं की जा सकी है। इस डिवाइस के बनने से स्वदेशी तकनीक को भी बढ़ावा मिलेगा।

ऐसे मिला अवसर

सुब्रतो ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रिकल ब्रांच विभाग में कनाडा से मंगाई गई डिवाइस रखी हुई थी। उन्होंने विभागाध्यक्ष (HOD) को इस संबंध में जानकारी दी और एक प्रस्ताव तैयार कर एनआरएससी को भेजा। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद इसरो वैज्ञानिक आलोक टावरी के मार्गदर्शन में इस डिवाइस को तैयार किया गया।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026