MPPSC: MPPSC का 13% रिजल्ट रूका, सरकार पर हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

MPPSC: MPPSC का 13% रिजल्ट रूका, सरकार पर हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

साथ ही कोर्ट ने कड़े लहजे में ये कहा कि इस मामले में जिस भी अधिकारी ने लापरवाही बरती है, ये जुर्माने की राशि,की कास्ट उसी से वसूल किया जाए।

By : Anurag Dubey
MPPSC: MPPSC का 13% रिजल्ट रूका, सरकार पर हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

MPPSC: जबलपुर। जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग (MPPSC) की साल 2019 और 2020 की परीक्षा के 13 फीसदी छात्रों के रिजल्ट को होल्ड कर दिया है। इसके साथ ही जबलपुर बेंच ने सरकार पर 50 हजार की कास्ट (जुर्माना) लगाया है। हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि जस्टिस डीएन मिश्रा और जस्टिस राज मोहन सिंह की युगल पीठ कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

साथ ही कोर्ट ने कड़े लहजे में ये कहा कि इस मामले में जिस भी अधिकारी ने लापरवाही बरती है, ये जुर्माने की राशि,की कास्ट उसी से वसूल किया जाए, वहीं इसके अलावा युगल पीठ ने एमपीपीएससी को निर्देश दिए कि दो वर्गों के होल्ड 13 से 14 प्रतिशत चयनित उम्मीदवारों की सूची पेश करें। याचिका पर अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी।

किसने दायर की पिटिशन

बता दें कि इस मामले पर प्रज्ञा शर्मा, मोना मिश्रा समेत अन्य पांच की तरफ से हाईकोर्ट में एक यााचिका दायर किया था। इस याचिका में कहा गया था कि प्रदेश सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया गया था। जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। सुनवाई के बाद ओबीसी वर्ग के लिए बढ़ाए गए आरक्षण पर रोक लगा दी गई थी। जिसके बाद मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 86-14 प्रतिशत का नया फार्मूला तैयार कर रिजल्ट घोषित किया गया।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश को मिले 34 नए डिप्टी कलेक्टर, 6 फरवरी तक जॉइनिंग अनिवार्य

मध्यप्रदेश को मिले 34 नए डिप्टी कलेक्टर, 6 फरवरी तक जॉइनिंग अनिवार्य

राज्य सेवा परीक्षा 2024 के आधार पर मध्यप्रदेश को 34 नए डिप्टी कलेक्टर मिले, सभी की नियुक्ति अस्थायी आधार पर हुई है।

Jan 28, 2026
अपने पांचवे प्रयास में दीपिका बनी MPPSC की टॉपर, आदित्य को मिला दूसरा स्थान, देखें सूची

अपने पांचवे प्रयास में दीपिका बनी MPPSC की टॉपर, आदित्य को मिला दूसरा स्थान, देखें सूची

देवास की दीपिका पाटीदार को प्रथम स्थान तो नर्मदापुरम के आदित्य तिवारी को दूसरा स्थान मिला है। वहीं, लिस्ट में तीसरा नाम सुरभि जैन का है।

Jan 19, 2025
MPPSC 2021 का रिजल्ट हुआ घोषित, रायसेन की इस बेटी ने हांसिल किया पहला स्थान, देखें टॉपर्स की लिस्ट

MPPSC 2021 का रिजल्ट हुआ घोषित, रायसेन की इस बेटी ने हांसिल किया पहला स्थान, देखें टॉपर्स की लिस्ट

एक बार फिर MPPSC 2021 की परीक्षा में महिलाओं ने बाजी मारी है। इस बार टॉप 10 में कुल 7 महिलाएं शामिल हैं।

Jun 07, 2024