Jabalpur Railway Station New Entry Rule

Platform New Entry Rule: छठ की भीड़ से निपटने को नया नियम, ट्रेन छूटने के 1 घंटे पहले प्लेटफॉर्म में एंट्री

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ी तो यात्रियों को ट्रेन छूटने से एक घंटे पहले ही प्लेटफॉर्म पर एंट्री मिलेगी। दीवाली वापसी और छठ यात्रा के दबाव में यूपी बिहार की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मुश्किल है।

By : संजय चतुर्वेदी
Platform New Entry Rule: छठ की भीड़ से निपटने को नया नियम, ट्रेन छूटने के 1 घंटे पहले प्लेटफॉर्म में एंट्री

platform Entry New Rules For Crowd Management in Festival

जबलपुर। दीवाली मनाकर लौटने वालों और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ मंगलवार से जबलपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ने लग गई है। इस दबाव को संभालने के लिए रेलवे ने नई व्यवस्था की है। भीड़ ज्यादा हुई तो यात्रियों को ट्रेन के निर्धारित समय से एक घंटे पहले ही प्लेटफॉर्म पर जाने दिया जाएगा। जबलपुर और आसपास पूर्वांचल के कई परिवार रहते हैं और इनमें से बड़ी संख्या में लोग छठ मनाने अपने पैतृक घर रवाना होंगे। इसलिए अगले एक सप्ताह तक मुख्य स्टेशन पर आवाजाही बढ़ने की संभावना है।

कई घंटे पहले पहुंचे तो होल्डिंग एरिया में रुकना होगा

जो यात्री ट्रेन से कई घंटे पहले स्टेशन पहुंच जाएंगे, उन्हें प्लेटफॉर्म एक और छह के बाहर बनाए अस्थायी होल्डिंग एरिया में ठहराया जाएगा। जबलपुर के साथ कटनी और सतना स्टेशन पर भी शनिवार से होल्डिंग एरिया शुरू हो चुके हैं। रेलवे इनका इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से रोकने और भीड़ का दबाव कम करने के लिए करेगा। रेल प्रशासन और आरपीएफ दोनों सतर्क हैं।

अब तक कम रही भीड़, मंगलवार से बढ़ेगा दबाव

दीवाली पर रविवार दोपहर से सोमवार तक जबलपुर मुख्य स्टेशन और मदन महल स्टेशन पर आवाजाही कम रही। दीवाली की रात से सोमवार सुबह तक ट्रेनों में चढ़ने वालों की संख्या भी सीमित रही। हालांकि महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत से यूपी बिहार जाने वाली ट्रेनें खचाखच भरी चल रही थीं। इनमें जबलपुर उतरने वाले यात्री कम थे, पर प्रयागराज और पटना की तरफ जाने का सिलसिला जारी रहा। अब मंगलवार से घर आए लोगों की वापसी और छठ की यात्रा का दबाव एक साथ बढ़ने की आशंका है।

जीआरपी, आरपीएफ और होमगार्ड तैनात, ड्रोन से निगरानी

स्टेशन की सुरक्षा के लिए जीआरपी और आरपीएफ के अतिरिक्त जवान लगाए गए हैं। होमगार्ड के अतिरिक्त जवान भी पूरे पखवाड़े तैनात रहेंगे। प्लेटफॉर्म, प्रवेश और निकास मार्ग और सर्कुलेटिंग एरिया में नजर रखी जाएगी ताकि भीड़ के कारण अव्यवस्था या भगदड़ जैसे हालात न बनें। आरपीएफ ने सर्कुलेटिंग एरिया में ड्रोन से निगरानी भी शुरू कर दी है।

छठ तक यूपी बिहार की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मुश्किल

जबलपुर से प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, बरौनी और बिहार के दूसरे बड़े शहरों की ट्रेनों में छठ तक कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। ज्यादातर ट्रेनों की एसी श्रेणी में बुकिंग बंद है और स्लीपर में भी लंबी वेटिंग है। बेंगलुरु सहरसा, एलटीटी भागलपुर, पुणे सुपौल, एलटीटी अयोध्या कैंट, सूरत भागलपुर, सीएसएमटी मुजफ्फरपुर और एलटीटी जयनगर जैसी ट्रेनों की ज्यादातर श्रेणियां रीग्रेट हैं। जबलपुर अयोध्या स्पेशल में स्लीपर में 40, थर्ड एसी में 20 और सेकेंड एसी में 17 की वेटिंग है। कोलकाता मेल, संघमित्रा, जनता, काशी और महानगरी एक्सप्रेस में भी अगले पांच दिन वेटिंग है।

बेंगलुरु से बिहार की दो स्पेशल ट्रेनें, जबलपुर में ठहराव नहीं

दीवाली और छठ की भीड़ को देखते हुए बेंगलुरु से बरौनी और रक्सौल के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, कटनी और सतना में रुकेंगी, पर जबलपुर में इनका ठहराव नहीं है। बेंगलुरु बरौनी स्पेशल (06587/06588) चार चार फेरे लगाएगी। बेंगलुरु रक्सौल अनारक्षित स्पेशल (06585/06586) एक एक फेरा लगाएगी। जबलपुर में ठहराव न मिलने से शहर के यात्रियों को इन अतिरिक्त सेवाओं का सीधा फायदा नहीं मिलेगा।

संबंधित सामग्री

Chhattisgarh High Court: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप साबित नहीं, हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द कर युवक को किया बरी

Chhattisgarh High Court: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप साबित नहीं, हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द कर युवक को किया बरी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए युवक सुनील वर्मा को बरी कर दिया है

Nov 21, 2026
आसमान में सजी सुरों की महफिल, सोनू निगम ने 'कल हो ना हो' गाकर यात्रियों का जीता दिल

आसमान में सजी सुरों की महफिल, सोनू निगम ने 'कल हो ना हो' गाकर यात्रियों का जीता दिल

आमतौर पर हवाई सफर में यात्री अपनी मंजिल तक पहुंचने की जल्दी में रहते हैं, लेकिन रायपुर से मुंबई जा रही एक फ्लाइट का नजारा कुछ अलग ही रहा

Nov 21, 2026
KL Rahul Century: विदेशी सरजमीं पर केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, SENA देशों में रचा अनूठा कीर्तिमान

KL Rahul Century: विदेशी सरजमीं पर केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, SENA देशों में रचा अनूठा कीर्तिमान

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया है

Nov 21, 2026
Bhopal Traffic Diversion: भोपाल में 20 दिन बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, रोशनपुरा से लोकभवन जाने वाले वाहन इन रास्तों से जाए

Bhopal Traffic Diversion: भोपाल में 20 दिन बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, रोशनपुरा से लोकभवन जाने वाले वाहन इन रास्तों से जाए

भोपाल में रहने वाले और रोशनपुरा चौराहे से लोकभवन की ओर रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है

Nov 21, 2026
MP Fake Sim Trap Expose: एमपी में फर्जी सिम का बड़ा जाल, 80 आरोपी गिरफ्तार, 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ीं

MP Fake Sim Trap Expose: एमपी में फर्जी सिम का बड़ा जाल, 80 आरोपी गिरफ्तार, 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ीं

एमपी पुलिस ने ऑपरेशन फास्ट 2.0 में फर्जी सिम नेटवर्क पर कार्रवाई कर 100 केस दर्ज किए और 80 आरोपी गिरफ्तार किए। 1,437 फर्जी सिम और 1,907 साइबर शिकायतें जुड़ी मिलीं।

Nov 20, 2026