Jiwaji University Gets New Vice Chancellor

Jiwaji Kulguru: जीवाजी विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु के नाम की घोषणा! राज्यपाल ने लेटर जारी कर दी जानकारी

ग्वालियर की जीवाजी विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु प्रो दिवाकर सिंह राजपूत नियुक्त किए गए हैं। वे जल्द ही पदभार संभालेंगे। गुरुवार को राज्यपाल मंगूभाई पटेल के यहां से जारी हुए लेटर में नाम का ऐलान हुआ।

By : संजय चतुर्वेदी
Jiwaji Kulguru: जीवाजी विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु के नाम की घोषणा! राज्यपाल ने लेटर जारी कर दी जानकारी

Jiwaji University Kulguru

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय को नया नियमित कुलगुरु मिल गया है। सागर स्थित डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत को जीवाजी विश्वविद्यालय का नया कुलगुरु नियुक्त किया गया है। गुरुवार को आयोजित अंतिम इंटरैक्शन बैठक के बाद उनके नाम पर मुहर लगी।

प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत वर्तमान में डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र एवं सामाजिक कार्य विभाग से जुड़े हुए हैं। वे जल्द ही ग्वालियर पहुंचकर जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति पद का कार्यभार संभालेंगे।

मई में शुरू हुई थी नियुक्ति प्रक्रिया

जीवाजी विश्वविद्यालय से मई में धारा 52 समाप्त होने के बाद नियमित कुलगुरु की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए आवेदन सहित अन्य निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी की गईं। इसके बाद गुरुवार को अंतिम इंटरैक्शन बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत के नाम पर अंतिम निर्णय लिया गया।

प्रो. राजकुमार आचार्य के बाद मिली नई नियुक्ति

इससे पहले राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने धारा 52 के तहत प्रो. राजकुमार आचार्य को जीवाजी विश्वविद्यालय का कुलगुरु नियुक्त किया था। उन्होंने निर्धारित अवधि तक विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी संभाली। जून के अंतिम सप्ताह में उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद अब प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत को नया नियमित कुलगुरु नियुक्त किया गया है।

नए कुलगुरु के पदभार संभालने के बाद जीवाजी विश्वविद्यालय में नियमित प्रशासनिक व्यवस्था आगे बढ़ने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026