‘प्रदेश को दशकों तक गर्त में रखा’,सिंधिया ने कांग्रेस को दिखाया आईना

‘प्रदेश को दशकों तक गर्त में रखा’,सिंधिया ने कांग्रेस को दिखाया आईना

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के सड़कों को लेकर कर रहे प्रदर्शन पर तीखा वार किया है। बदहाली पर आईना दिखाया है।

By : स्वदेश डेस्क
‘प्रदेश को दशकों तक गर्त में रखा’,सिंधिया ने कांग्रेस को दिखाया आईना

ग्वालियरः केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर दौरे पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के सड़कों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन पर आईना दिखाते हुए तीखा प्रहार किया है।

सिंधिया ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को दशकों तक जिस बदहाली के गड्ढे में रखा, उसे भरने का काम वह जीवन पर नहीं कर पाएंगे।

अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को 101वीं जयंती के पूर्व याद करते हुए नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने उनको कुशल राजनीतित्रज्ञ के अलावा एक राष्ट्रव्यापी विचारधारा वाला व्यक्तित्व बताया।

एक सवाल पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया

केंद्रीय मंत्री से जब शहर की सड़कों की बदहाली पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंन पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो इतने सालों तक उन्होंने मध्य प्रदेश को गड्ढे में डाल दिया। उसको भरने का काम जीवन भर भी कांग्रेस करेगी, तो पूर्ण नहीं कर पाएगी, मध्य प्रदेश का हाल 20-25 साल पहले था और आज का मध्य प्रदेश, उसमें जमीन आसमान का फर्क आ चुका है।

सारे आंकड़े आपके सामने

इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मैं ग्वालियर एयरपोर्ट पर खड़े हैं। अगर पीएम का आशीर्वाद नहीं होता तो यह संभव नहीं हो पाता। उन्होंने आगे कहा कि सड़कों का भी इंतजाम हो रहा है। मीडिया से सिंधिया ने कहा कि आपने देख लिया है कि पहली बार किसी जनसेवक ने पारदर्शिता के साथ काम किया है। लाल-पीला और हरा सारे आंकड़े आपके सामने रखे हैं।

अभ्युदय समिट होगा आयोजित

बता दें कि ग्वालियर में 25 दिसंबर सुशासन दिवस के दिन अभ्युदय समिट आयोजित होने जा रहा है। इसको लेकर सिंधिया ने कहा कल का दिन ही देख लो। 2000 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य के निवेश की घोषणाएं ही नहीं की जाएंगी, बल्कि साकार रूप से पूरे प्रदेश के लिए की जाएगी। यह नया मध्य प्रदेश है जो किसानों,नौजवानों और हर एक व्यक्ति के लिए विकास और प्रगति लाने वाला प्रदेश है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026