Kabirdham Home Theater Blast Case

Home Theater Blast case: कबीरधाम होम थिएटर ब्लास्ट केस में सरजू मरकाम को उम्रकैद, दो की हुई थी मौत

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले कबीरधाम होम थिएटर ब्लास्ट केस में अदालत ने सरजू मरकाम को उम्रकैद की सजा सुनाई। विस्फोट में दो लोगों की मौत और पांच घायल हुए थे।

By : संजय चतुर्वेदी
Home Theater Blast case: कबीरधाम होम थिएटर ब्लास्ट केस में सरजू मरकाम को उम्रकैद, दो की हुई थी मौत

Chhattisgarh News

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम के चर्चित होम थिएटर ब्लास्ट मामले में अदालत ने सरजू उर्फ संजू मरकाम को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 3 अप्रैल 2023 को हुए इस विस्फोट में दो लोगों की मौत हुई थी, जबकि पांच लोग घायल हुए थे। घटना के करीब तीन साल चार महीने बाद 14 अगस्त 2026 को अपर सत्र न्यायाधीश कबीरधाम गितेश कुमार कौशिक की अदालत ने फैसला सुनाया।

अदालत ने धारा 302 के दो मामलों और धारा 307 के पांच मामलों में आरोपित को आजीवन कारावास की सजा दी। कोर्ट ने साफ किया कि यह सजा उसके जैविक जीवन के अंत तक प्रभावी रहेगी। उसे सजा में किसी तरह के लघुकरण, परिहार या अन्य छूट का लाभ नहीं मिलेगा।

बिजली से जोड़ते ही हुआ था जोरदार धमाका

घटना 3 अप्रैल 2023 की सुबह करीब 9 बजे ग्राम चमारी, थाना रेंगाखार स्थित मेहर मरावी के घर में हुई थी। शादी समारोह के बाद मिले उपहारों को एक कमरे में रखा गया था। इसी दौरान शादी में मिले होम थिएटर को बिजली से जोड़ते ही जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट में हेमेन्द्र मेरावी की मौके पर मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल राजकुमार मेरावी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सौरभ, सूरज, शिवकुमार, दीपक और शेरसिंह घायल हुए थे। धमाका इतना तेज था कि कमरे की दीवार, छत और अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया था।

प्रेम संबंध और विवाद के बाद रची गई थी साजिश

अभियोजन के मुताबिक, सरजू उर्फ संजू मरकाम का ललिता धुर्वे से प्रेम संबंध था। हेमेन्द्र के साथ विवाद के बाद आरोपित ने उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची थी। जांच में सामने आया कि आरोपित ने 31 मार्च 2023 को होम थिएटर खरीदा था। इसके बाद इसे शादी के गिफ्ट के तौर पर भेजे जाने और उसमें विस्फोटक सामग्री लगाए जाने की बात सामने आई।

आरोपित की निशानदेही पर मिले अहम सबूत

पुलिस की जांच के दौरान घटनास्थल से बारूद युक्त मिट्टी, तार, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री और होम थिएटर का कार्टन समेत कई साक्ष्य जब्त किए गए। आरोपित की निशानदेही पर बारूद जैसा पदार्थ, सुतली बम की रस्सी, स्क्रूड्राइवर, होम थिएटर खरीदने का बिल और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। अभियोजन ने अदालत के सामने इन साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर अपना पक्ष रखा। इन साक्ष्यों को महत्वपूर्ण मानते हुए अदालत ने सरजू मरकाम को दोषी ठहराया और उसके खिलाफ कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026