हरदा में 21 सूत्रीय मांग को लेकर करणी सेना का आंदोलन, पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब

हरदा में 21 सूत्रीय मांग को लेकर करणी सेना का आंदोलन, पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब

हरदा में करणी सेना का 21 दिसंबर के दिन 21 सूत्रीय मांगों को लेकर जनक्रांति आंदोलन कर रहा है। आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की है।

By : स्वदेश डेस्क
हरदा में 21 सूत्रीय मांग को लेकर करणी सेना का आंदोलन, पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब

हरदाः मध्य प्रदेश का हरदा जिला इस समय छावनी बना हुआ है। करणी सेना परिवार 21 दिसंबर के दिन नेहरू स्टेडियम में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर जनक्रांति आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। इस आयोजन में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं और अलर्ट मोड पर है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे शहर को छावनी में बदल दिया गया है। 10 जिलों की पुलिस बल,एसएएफ क्यूआरएफ एसटीएफ की कंपनियां, और 1500 पुलिसकर्मी रिजर्व में तैनात हैं। इसके अलावा आंदोलन स्थल पर पुलिस की 5 लेयर सिक्योरिटी की गई है।

सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी

आंदोलन स्थल के आसपास सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी रखी जा रही है। जिले की बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की गई है। शहर के ट्रैफिक को डाइवर्ट किया गया है।

क्यों हो रहा है आंदोलन

यह आंदोलन 12-13 जुलाई को करणी सेना परिवार एवं राजपूत समाज के लोगों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध को लेकर है। प्रशासन ने आंदोलन के आयोजन के लिए नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की अनुमति दी है। इस आंदोलन की तैयारी पिछले तीन महीने से जारी थी।

वहीं, विवाद की जड़ एक ‘हीरा’ है। मिली जानकारी के अनुसार राजपूत समाज के एक युवक ने एक व्यापारी से हीरे का सौदा किया था। लेकिन व्यापारी ने इसमें धोखाधड़ी कर दी। आरोप है कि उसने युवक को नकली हीरा थमा दिया। थान में शिकायत की गई तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब करणी सेना सक्रिय हुई। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया गया।

पुलिस की लाठी चार्ज के बाद विरोध

इस विरोध के दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां बरसा दीं। करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर भी लाठीचार्ज किया गया। उन्हें एक दिन के लिए जेल बंद किया गया। इसके बाद से 21 दिसंबर को हरदा में बड़े आंदोलन की तैयारी की गई।

ट्रैफिक रूट किया डाइवर्ट

जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने निगरानी के लिए 24 अधिकारियों और 48 पटवारियों की ड्यूटी लगाई है। वह 24 अलग अलग स्थानों पर नजर रखेंगे। ट्रैफिक पुलिस आम जनता की सुविधा के लिए ट्रैफिक रूप डाइवर्ट किया है।हरदा से छीपानेर जाने वाले वाहन अस्पताल तिराहा, नई सब्जी मंडी मार्ग, प्रताप टॉकीज मार्ग, बायपास चौराहा, छीपानेर चौक का वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसी तरह खंडवा से इंदौर जाने वाले वाहन खेड़ीपुरा चौराहा, बायपास चौराहा, पुलिस लाइन, फोरलेन बायपास रोड़ से जा सकते हैं। इसी तरह खंडवा से नर्मदापुरम-बैतुल जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे।

संबंधित सामग्री

MP IPS Transfer: आधी रात को 12 IPS अफसरों के तबादले, इन जिलों को मिले नए SP

MP IPS Transfer: आधी रात को 12 IPS अफसरों के तबादले, इन जिलों को मिले नए SP

मध्यप्रदेश सरकार ने 28 अक्टूबर 2026 को 12 IPS अधिकारियों का तबादला किया। हरदा, बैतूल, पन्ना, अलीराजपुर और नर्मदापुरम को नए SP मिले।

Oct 29, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
Maihar Sharda Mandir: नवरात्रि के पहले दिन मैहर शारदा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, इतने श्रद्धालु पहुंचे

Maihar Sharda Mandir: नवरात्रि के पहले दिन मैहर शारदा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, इतने श्रद्धालु पहुंचे

मैहर में शारदीय नवरात्रि मेले की शुरुआत रविवार को मां शैलपुत्री की पूजा के साथ हुई पहले दिन दोपहर तक करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए। भक्तों ने व्यवस्थाओं की तारीफ की।

Oct 11, 2026
Sitapur News: छह करोड़ का तटबंध पहली बाढ़ में बहा, कई गांवों पर संकट

Sitapur News: छह करोड़ का तटबंध पहली बाढ़ में बहा, कई गांवों पर संकट

लहरपुर तहसील के तंबौर क्षेत्र में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बसंतापुर में सिंचाई विभाग ने करीब छह करोड़ रुपये की लागत से 600 मीटर लंबा तटबंध बनवाया था।

Sep 08, 2026
Maihar Mata Ropeway Closed: मैहर मां शारदा मंदिर का रोपवे 24 से 26 अगस्त तक रहेगा बंद, सीढ़ियों से होंगे दर्शन

Maihar Mata Ropeway Closed: मैहर मां शारदा मंदिर का रोपवे 24 से 26 अगस्त तक रहेगा बंद, सीढ़ियों से होंगे दर्शन

मैहर जिले में स्थित प्रसिद्ध मां शारदा देवी मंदिर का रोपवे 24 से 26 अगस्त तक रखरखाव के चलते बंद रहेगा। रोपवे संचालन कंपनी ने वजह बताई। अब श्रद्धालुओं को सीढ़ी या वैन मार्ग से मंदिर पहुंचना होगा।

Aug 20, 2026