Maihar Ropeway service Closed news

Maihar Mata Ropeway Closed: मैहर मां शारदा मंदिर का रोपवे 24 से 26 अगस्त तक रहेगा बंद, सीढ़ियों से होंगे दर्शन

मैहर जिले में स्थित प्रसिद्ध मां शारदा देवी मंदिर का रोपवे 24 से 26 अगस्त तक रखरखाव के चलते बंद रहेगा। रोपवे संचालन कंपनी ने वजह बताई। अब श्रद्धालुओं को सीढ़ी या वैन मार्ग से मंदिर पहुंचना होगा।

By : संजय चतुर्वेदी
Maihar Mata Ropeway Closed: मैहर मां शारदा मंदिर का रोपवे 24 से 26 अगस्त तक रहेगा बंद, सीढ़ियों से होंगे दर्शन

Maihar Sharda Mandir Rope Way Service

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में स्थित प्रसिद्ध मां शारदा देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी जरूरी सूचना सामने आई है। मंदिर का रोपवे 24 से 26 अगस्त तक तीन दिनों के लिए बंद रहेगा। रोपवे का संचालन आवश्यक रखरखाव और तकनीकी मेंटेनेंस कार्य के कारण रोका जा रहा है।

सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया फैसला

रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी दामोदर रोपवे इन्फ्रा लिमिटेड ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मेंटेनेंस कार्य कराने की अनुमति मांगी थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति की प्रशासक और एसडीएम दिव्या पटेल ने 24, 25 और 26 अगस्त को रोपवे बंद रखने की अनुमति दी है।

सीढ़ियों या वैन मार्ग से पहुंचेंगे श्रद्धालु

रोपवे सेवा बंद रहने के दौरान श्रद्धालुओं को मां शारदा देवी के दर्शन के लिए सीढ़ियों या वैकल्पिक वैन मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से इन वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

मेंटेनेंस के बाद फिर शुरू होगी सेवा

प्रशासन के अनुसार तीन दिनों के दौरान रोपवे का जरूरी तकनीकी और रखरखाव कार्य पूरा किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद सुरक्षा जांच के उपरांत रोपवे सेवा श्रद्धालुओं के लिए दोबारा शुरू कर दी जाएगी।

नवरात्रि में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

बता दें कि शारदीय नवरात्रि में मध्य प्रदेश के ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश के लाखों श्रद्धालु मां शारदा के दरबार में पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन और मंदिर समिति यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऐसे कदम उठाती है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026