Kaushambi Accident: 4 Friends Killed

मौत की रील!: एक बाइक पर 5 दोस्त, 4 की मौत 

कौशांबी में एक बाइक पर 5 दोस्तों की रीलबाजी जानलेवा साबित हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में 4 युवकों की मौत हो गई। हादसे से पहले बनाया गया वीडियो वायरल है।

By : स्वदेश डेस्क
मौत की रील!: एक बाइक पर 5 दोस्त, 4 की मौत 

उत्तरप्रदेश के कौशांबी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तेज रफ्तार बाइक पर पांच युवक सवार होकर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस हादसे को लेकर सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दुर्घटना से करीब आधे घंटे पहले युवकों ने बाइक पर घूमते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था। अब वही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सड़क सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई जोरदार भिड़ंत

जानकारी के मुताबिक हादसा करारी थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे के पास हुआ। राहुल, आकाश, अमन, संजीत और एक अन्य युवक एक ही बाइक पर सवार होकर धनपरा से दरियापुर की ओर जा रहे थे।इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए।

चार दोस्तों की मौके पर मौत

हादसे में राहुल, आकाश सरोज, अमन और संजीत की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि मृतकों में आकाश और अमन रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे से पहले सोशल मीडिया पर डाला था वीडियो

पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे से कुछ समय पहले युवकों ने बाइक पर घूमते हुए वीडियो बनाया था। वायरल वीडियो में पांचों युवक एक ही बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं।यह मामला सोशल मीडिया पर रील और स्टंट के बढ़ते ट्रेंड के खतरनाक परिणामों को भी उजागर कर रहा है। कई लोग इस घटना को लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का गंभीर उदाहरण बता रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बाइक पर पांच युवक सवार थे और तेज रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए।पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच सीओ स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026