KGMU Conversion Case 800 Page Chargesheet

KGMU धर्मांतरण केस: आरोपी डॉक्टर और माता-पिता के खिलाफ 800 पन्नों की चार्जशीट

लखनऊ के KGMU धर्मांतरण केस में आरोपी डॉक्टर और उसके माता-पिता के खिलाफ 800 पन्नों की चार्जशीट दाखिल। पुलिस ने बयान, डिजिटल साक्ष्य और मेडिकल रिपोर्ट को शामिल किया।

By : स्वदेश डेस्क
KGMU धर्मांतरण केस: आरोपी डॉक्टर और माता-पिता के खिलाफ 800 पन्नों की चार्जशीट

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जुड़े कथित धर्मांतरण और शोषण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 800 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर सनीज और उसके माता-पिता को नामजद किया गया है। मामला सामने आने के बाद से ही विश्वविद्यालय परिसर और मेडिकल समुदाय में हलचल थी। अब विस्तृत चार्जशीट दाखिल होने के बाद केस कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर शादी का दबाव बनाया और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए भी कहा। शिकायत में यह भी कहा गया कि मानसिक और भावनात्मक दबाव बनाया गया। एफआईआर के आधार पर जांच शुरू हुई। बयान, कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस का कहना है कि इन्हीं तथ्यों के आधार पर विस्तृत चार्जशीट तैयार की गई है। हालांकि, आरोपी पक्ष का कहना है कि यह आपसी विवाद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन भी घेरे में

मामले के तूल पकड़ने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठे। आरोप लगा कि शिकायत के बावजूद समय पर सख्त कदम नहीं उठाए गए। राज्य सरकार ने पूरे प्रकरण की समीक्षा के संकेत दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रशासनिक स्तर पर भी अलग से जांच की बात कही गई है।

चार्जशीट में क्या-क्या शामिल

जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि चार्जशीट में पीड़िता के विस्तृत बयान,इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, मेडिकल रिपोर्ट, गवाहों के बयान और विश्वविद्यालय से जुड़े दस्तावेज जैसे कई अहम बिंदु शामिल किए गए हैं। कुल दस्तावेजों की संख्या 800 पन्नों से अधिक बताई जा रही है।

संबंधित सामग्री

Shraddha Dubey Arrest: शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

Shraddha Dubey Arrest: शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को पुलिस ने 11 दिन बाद नागपुर से पकड़ लिया। उसके साथ बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश भी गिरफ्तार हुए। तीनों पर 50 हजार का इनाम था।

Oct 20, 2026
Hardik Pandya Fan: लखनऊ के रवि कुमार की हार्दिक पंड्या से मुलाकात, 2400KM का सफर पूरा, मिला घर का वादा

Hardik Pandya Fan: लखनऊ के रवि कुमार की हार्दिक पंड्या से मुलाकात, 2400KM का सफर पूरा, मिला घर का वादा

लखनऊ के मोहनलालगंज के रवि कुमार अपने चहेते क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से मिलने के लिए करीब 2400 किलोमीटर चले। बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास खिलाड़ी से मुलाकात के बाद जो हुआ उसने सबका दिल जीत लिया।

Oct 20, 2026
Sultanpur Double Murder: सुल्तानपुर के कादीपुर में प्रधानाध्यापक दंपती की हत्या, स्कूल परिसर में मिले शव

Sultanpur Double Murder: सुल्तानपुर के कादीपुर में प्रधानाध्यापक दंपती की हत्या, स्कूल परिसर में मिले शव

सुल्तानपुर के कादीपुर में प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता के शव स्कूल परिसर में खून से लथपथ मिले। पुलिस कारणों की जांच में जुटी है, अभी किसी की पहचान साफ नहीं।

Sep 29, 2026
CM Yogi Rakhi: सीएम योगी ने बच्चियों से बंधवाई राखी, गिफ्ट देकर ली सेल्फी; रक्षाबंधन पर दिया खास संदेश

CM Yogi Rakhi: सीएम योगी ने बच्चियों से बंधवाई राखी, गिफ्ट देकर ली सेल्फी; रक्षाबंधन पर दिया खास संदेश

सीएम योगी ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर बच्चियों से राखी बंधवाई। उन्होंने उपहार देकर आशीर्वाद लिया और बच्चियों के साथ सेल्फी भी ली।

Aug 28, 2026
CM Yogi Selfie Time: जापानी बच्चों को भा गए सीएम योगी! सेल्फी के लिए लगी कतार, जानिए लखनऊ में क्या हुआ

CM Yogi Selfie Time: जापानी बच्चों को भा गए सीएम योगी! सेल्फी के लिए लगी कतार, जानिए लखनऊ में क्या हुआ

लखनऊ में जापान के यामानाशी प्रांत से आए 13 विद्यार्थियों ने सीएम योगी से मुलाकात की और कार्यक्रम के अंत में सेल्फी के लिए कतार में खड़े नजर आए।<br/>

Aug 21, 2026