Shiva Sharma Murder Case Shraddha Dubey Arrested

Shraddha Dubey Arrest: शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को पुलिस ने 11 दिन बाद नागपुर से पकड़ लिया। उसके साथ बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश भी गिरफ्तार हुए। तीनों पर 50 हजार का इनाम था।

By : संजय चतुर्वेदी
Shraddha Dubey Arrest: शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

Shiva Verma Murder Suspect Shriddha Caught 11 days

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में हुए शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पिछले 11 दिन की भागदौड़ के बाद उसे नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश भी पकड़े गए हैं। तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। नागपुर क्राइम ब्रांच की डीसीपी दीपक अग्रवाल ने श्रद्धा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

नागपुर के चिंच भवन से पकड़ी गई श्रद्धा

श्रद्धा को नागपुर के वर्धा रोड स्थित चिंच भवन से दबोचा गया। यह कार्रवाई यूपी एसटीएफ की वाराणसी यूनिट और लखनऊ कमिश्नरेट की टीम ने नागपुर पुलिस की मदद से मिलकर की गई। पुलिस की मानें तो श्रद्धा लगातार अपनी लोकेशन बदल रही थी। एसटीएफ ने उसके तौर तरीकों को एक पेशेवर भगोड़े जैसा बताया है। पुलिस का कहना है कि वह नागपुर से भी आगे निकलने की फिराक में थी। लेकिन टीम ने उससे पहले ही उसे पकड़ लिया।

हाई कोर्ट में साइन के बाद हुई थी फरार

जानकारी के अनुसार, श्रद्धा रविवार को लखनऊ हाईकोर्ट पहुंची थी। वहां गिरफ्तारी पर रोक से जुड़े कागजात पर दस्तखत करने के बाद वह ड्राइवर दानिश के साथ गायब हो गई। बहन रश्मि भी साथ थी। इसके बाद से लखनऊ पुलिस और एसटीएफ की टीमें तीनों की तलाश में लगी थीं। हजरतगंज थाने में 9 अक्टूबर 2026 को वादिनी रंजना शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया था।

कानपुर नंबर की गाड़ी और आईपी एड्रेस से मिला सुराग

तलाश के दौरान जांच टीमों को कानपुर नंबर की एक गाड़ी का पता चला। बताया जा रहा है कि श्रद्धा बहन और ड्राइवर के साथ इसी गाड़ी से घूम रही थी। इस सुराग पर एसटीएफ ने जांच आगे बढ़ाई और आईपी ए़ड्रेस को ट्रैक किया। तकनीकी जानकारी की मदद से पुलिस नागपुर में उसके ठिकाने तक पहुंच गई।
 
अब लखनऊ लाने की तैयारी

तीनों आरोपियों को नागपुर जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा। यूपी पुलिस ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी करेगी। रिमांड मिलने के बाद पुलिस मंगलवार की रात तीनों को लखनऊ ले जा सकती है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026