2 Cheetahs Released in Kuno National Park

कूनो में खुले जंगल में दौड़े अफ्रीकी चीते! CM डॉ. मोहन यादव ने किया रिलीज, बोले- परिवार का हिस्सा बने

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से लाए गए दो चीतों को खुले जंगल में छोड़ा। प्रदेश में अब चीतों की संख्या 57 पहुंच गई है।

By : स्वदेश डेस्क
कूनो में खुले जंगल में दौड़े अफ्रीकी चीते! CM डॉ. मोहन यादव ने किया रिलीज, बोले- परिवार का हिस्सा बने

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट के तहत दो मादा चीतों को खुले जंगल में रिलीज किया। ये चीते अफ्रीकी देश वोत्वना से लाए गए थे।

मुख्यमंत्री रविवार शाम कूनो पहुंचे थे और वहीं रात्रि विश्राम किया। सोमवार सुबह कूनो नदी किनारे स्थित रिलीज साइट पर उन्होंने चीतों को खुले जंगल में छोड़ा। जंगल में तेजी से दौड़ते चीतों को देखकर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उत्साहित नजर आए।

CM डॉ. मोहन यादव बोले- चीतों को परिवार का हिस्सा बनाया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती ने चीतों को अपने परिवार का हिस्सा बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया चीता पुनर्स्थापना अभियान लगातार सफलता की ओर बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब देश में “चीता स्टेट” के रूप में पहचान बना रहा है और जैव विविधता संरक्षण में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

बोत्सवाना से लाए गए थे 9 चीते

हाल ही में बोत्सवाना से कुल 9 चीते कूनो लाए गए थे, जिनमें 5 मादा और 4 नर शामिल थे। भारत लाने के बाद इन्हें क्वारंटीन बाड़ों में निगरानी के तहत रखा गया।एक महीने की निगरानी अवधि पूरी होने के बाद इन्हें सॉफ्ट बाड़ों में शिफ्ट किया गया था। सोमवार को पहली बार इनमें से दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ा गया है।

प्रदेश में अब 57 चीते

वन विभाग के अनुसार वर्तमान में मध्यप्रदेश में कुल 57 चीते हैं। इनमें 54 चीते कूनो नेशनल पार्क में और 3 चीते गांधी सागर अभयारण्य में मौजूद हैं।अधिकारियों ने बताया कि सभी चीते पूरी तरह स्वस्थ हैं और बाकी चीतों को भी चरणबद्ध तरीके से जंगल में छोड़ा जाएगा।

कूनो चीता प्रोजेक्ट क्यों है खास?

भारत में चीतों की वापसी को वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से ऐतिहासिक परियोजना माना जा रहा है। दशकों पहले देश से विलुप्त हो चुके चीतों को दोबारा बसाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। Kuno National Park को इस परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया गया है, जहां अफ्रीकी देशों से लाए गए चीतों को प्राकृतिक वातावरण में बसाया जा रहा है।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026