भोपाल। भारतीय रेलवे ने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए आम आदमी के लिए आधुनिनक तकनीक की डिज़ाइन की गई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू किया है, जोकि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र को जोड़ेगी। इस कड़ी में 5 वीं अमृत भारत एक्सप्रेस 5 मई से रोज एलटीटी और 6 मई से अयोध्या कैंट होकर चलेगी, जोकि इटारसी हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।
पमरे के जनसपंर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन आराम, सुविधा और किफ़ायती यात्रा का एक अनूठा मिश्रण प्रदान करती है, जो देश में समावेशी और सुलभ रेल यात्रा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में 08 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी, 1 पेंट्रीकार के कोच सहित कुल 22 कोच होंगे। इस ट्रेन के लिए आरक्षण शुरू हो गया है।
ये रहेगा शेड्यूल
ट्रेन 22111 अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन 05 मई से प्रत्येक मंगलवार को एलटीटी से सुबह 7.55 बजे रवाना होकर इटारसी रात 20.00 बजे होकर बुधवार सुबह 10.15 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। वही 22112 अयोध्या कैंट से 6 मई से प्रत्येक बुधवार को दोपहर 13.50 बजे रवाना होकर गुरुवार सुबह इटारसी 03.50 बजे होकर उसी दिन दोपहर 15.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
दोनों दिशाओं में ये वीकली ट्रेन ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, मां बेल्हा देवीधाम प्रतापगढ़ एवं सुल्तानपुर शामिल है।
एक जून तक चलती रहेगी स्पेशल ट्रेन
रेल प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए इटारसी होकर जाने वाली पूर्व मध्य रेलवे से संचालित स्पेशल ट्रेन को दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस के बीच स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गंतव्य को जाती है। ट्रेन 03251 दानापुर से अब एक जीन तक और 03252 बेंगलुरुसे 2 मई तक चलेगी।