Global Heatwave Impact In India And UK

भारत और यूरोप में लू के कहर से तापमान में उच्चतम स्तर

भारत और यूरोप में गर्मी की लहर से तापमान अत्यधिक बढ़ रहा है, जिसमें यूके ने अपना सबसे उच्चतम तापमान दर्ज किया है।

By : स्वदेश डेस्क
भारत और यूरोप में लू के कहर से तापमान में उच्चतम स्तर

भीषण गर्मी के साथ लू का कहर भारतीय उपमहाद्वीप से परे अब वैश्विक हो चला है। कमोबेश यूरोप भी इसकी जद में है। यूं कहें कि गंगा बेसिन से लेकर टेम्स नदी के बेसिन तक लू का विस्तार हो चुका है। इस तरह दिल्ली से लंदन तक मौसम में लू का डरावना असर दिखाई दे रहा है।

दरअसल, 26 मई को पूरे यूनाइटेड किंगडम, विशेषकर लंदन के मौसमी इतिहास में सबसे अधिक उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं भारत, विशेष रूप से मध्य भारत के कई इलाके मई माह में सर्वाधिक औसत उच्चतम तापमान की तपिश झेल रहे हैं। ऐसी स्थिति दशकों बाद बनी है।

इधर, भीषण गर्मी की भयावहता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से लू से सतर्क रहने की अपील की है। इससे देश में पैदा हुए मौसमी संकट की स्थिति को सहज ही समझा जा सकता है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान जारी किया है कि मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिन तक लू का भयंकर दौर जारी रहने के आसार हैं। 29 या 30 मई से अधिकतम तापमान में कमी आने और उष्ण लहर की स्थिति में राहत मिलने की संभावना है।

यूके में दर्ज हुआ सर्वकालीन उच्चतम तापमान

वैश्विक, विशेष रूप से इंग्लैंड के मौसम पर नजर रखने वाले एक्स हैंडल ‘मेट ऑफिस’ ने लिखा है कि इस समय यूके (यूनाइटेड किंगडम) अपने सर्वकालीन उच्चतम तापमान का सामना कर रहा है।उन्होंने बताया कि दक्षिण-पश्चिम लंदन के क्यू गार्डन में उच्चतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक है। यूरोप के अन्य देशों की देहरी पर भी लू का संकट मंडरा रहा है। इसकी प्रमुख वजह ग्लोबल वार्मिंग को माना जा रहा है।इस तरह भारत के कई शहरों और यूके के लंदन में उच्चतम तापमान सामान्य से काफी अधिक चल रहा है। हालांकि भारत में 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास लू की स्थिति बनती है, जबकि यूके में यही स्थिति 35 डिग्री सेल्सियस पर बन जाती है।

आईएमडी की विशेष चेतावनी

पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक जून तक तथा पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दो जून तक छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवा चलने की संभावना है। यह स्थिति गुरुवार से बनना शुरू होगी। पश्चिमी, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 29 से 31 मई के दौरान गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। हवा के झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकते हैं। मध्य प्रदेश में 29 और 30 मई को तथा छत्तीसगढ़ में 29 मई को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर

उच्चतम तापमान

खजुराहो

46.6

नौगांव

46.6

दतिया

45.7

रीवा

45.4

दमोह

45.2

टीकमगढ़

45

राजगढ़

45

सतना

44.9

श्योपुर

44.6

नरसिंहपुर

44.6

ग्वालियर

44.5

सागर

44.4

रायसेन

44.4

गुना

44.4

दिल्ली में तापमान 44.3 से 45.6 डिग्री, प्रयागराज में 46.4 डिग्री, झांसी में 46 डिग्री, भोपाल में 43.6 डिग्री और जबलपुर में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रधानमंत्री बोले- देशवासी लू में बरतें सावधानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर देश में चल रही लू और भीषण गर्मी को लेकर लोगों को आगाह किया। उन्होंने लिखा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और गर्मी से होने वाली कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। उन्होंने सभी देशवासियों से अधिकतम सावधानी बरतने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें। ऐसे मौसम में संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है। संभव हो तो प्यासे लोगों और पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें।

संबंधित सामग्री

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज MSV Al Jusufi पर अज्ञात हवाई वस्तु से हमला हुआ। गुजरात के एक नाविक की मौत हो गई, जबकि 13 भारतीयों को बचा लिया गया।<br/><br/>

Nov 03, 2026