Lucknow Fire: 50 Huts Burnt Cylinder Blasts Shock

लखनऊ में भीषण आग: 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, सिलेंडर धमाकों से दहला इलाका

उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के विकासनगर में भीषण आग के चलते 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं। 30 सिलेंडर फटे। राहत-बचाव जारी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे।

लखनऊ में भीषण आग: 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, सिलेंडर धमाकों से दहला इलाका

Lakhnau News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर इलाके में बुधवार शाम भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 50 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस दौरान 30 से अधिक गैस सिलेंडर फटने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें करीब 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं। हादसे के बाद आसपास के करीब 20 मकानों को खाली कराया गया। फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे  इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।

परिवारों पर टूटा दुख, जनहानि की आशंका

घटना में भारी नुकसान की खबर है। एक युवक ने दावा किया कि उसके चार बच्चों की आग में झुलसकर मौत हो गई। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। कई परिवारों का पूरा सामान जलकर राख हो गया, जिससे वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।

प्रशासन और सरकार अलर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

पालतू मवेशी भी झुलसे

आग की चपेट में कई बेसहारा जानवर भी आ गए। पशु कल्याण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। हादसे के बीच 6 गायों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वहीं,  गायों का इलाज जारी। साथ ही घायल जानवरों को नगर निगम की गोशाला भेजा गया।

विपक्ष और केंद्र की प्रतिक्रिया

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने सरकार से पीड़ितों के लिए तत्काल भोजन, पानी और रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी जिलाधिकारी से बात कर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद देने को कहा।

जांच और राहत पर फोकस

कुछ स्थानीय लोगों ने आग लगने के कारणों को लेकर संदेह जताया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्राथमिकता राहत, बचाव और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने पर है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026