MP में रिकॉर्ड ठंड: इंदौर पचमढ़ी जितना ठंडा, भोपाल में पारा 7° से नीचे, शीतलहर की चेतावनी

MP में रिकॉर्ड ठंड: इंदौर पचमढ़ी जितना ठंडा, भोपाल में पारा 7° से नीचे, शीतलहर की चेतावनी

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, इंदौर 5.9° पचमढ़ी जितना ठंडा। भोपाल 6.4° गिरा। IMD चेतावनी: अगले 24 घंटे शीतलहर

By : Swadesh Bhopal
MP में रिकॉर्ड ठंड: इंदौर पचमढ़ी जितना ठंडा, भोपाल में पारा 7° से नीचे, शीतलहर की चेतावनी

 भोपाल। मध्य प्रदेश में इस दिसंबर की सर्दी रिकॉर्ड बना रही है। इंदौर की रातें पिछले 10 सालों से सबसे ठंडी हैं और बीती रात तो ये प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी जितना ही ठंडा रहा। भोपाल में पारा 6.4 डिग्री तक लुढ़क गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में भोपाल, रायसेन, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर में कहीं-कहीं शीतलहर चलेगी।  

शीतलहर जारी, लेकिन राहत की उम्मीद

मौसम केंद्र भोपाल की 13 दिसंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में पूरा प्रदेश शुष्क रहा। भोपाल और इंदौर में शीतलहर का असर रहा, और न्यूनतम तापमान भोपाल संभाग में सामान्य से 3.8 डिग्री तक कम। इंदौर संभाग में 2 डिग्री कम। शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम 4.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जबकि आगर में सबसे ज्यादा 15.1 डिग्री। अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं, खंडवा में सबसे ज्यादा 29.5 डिग्री। अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शीतलहर अलग-अलग जगहों पर। भोपाल में आकाश साफ, सुबह धुंध, हवा 8-10 किमी/घंटा, अधिकतम 27 डिग्री, न्यूनतम 7 डिग्री। कोई बारिश नहीं, लेकिन ठंड का असर बढ़ेगा। 

जेट स्ट्रीम और बर्फीली हवाओं से सर्दी

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से बर्फीली हवाएं MP पहुंच रही हैं। जेट स्ट्रीम जमीन से 12.6 किमी ऊपर 176 किमी/घंटा रफ्तार से चल रही, जो ठंड दोगुनी कर रही। मौसम एक्सपर्ट बताते हैं, वेस्टर्न डिस्टरबेंस से ठंडी हवा आती है, जेट स्ट्रीम से बर्फीली। इस बार यही हो रहा। भोपाल में नवंबर का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, इंदौर में 25 साल का। दिसंबर में इंदौर का 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर में भी पारा 9 डिग्री के आसपास। राजगढ़ में 5.4 डिग्री, रायसेन में 8 डिग्री पहुंचा। 

संबंधित सामग्री

Cold in MP: एमपी में बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप, रात में गुलाबी ठंड, अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री

Cold in MP: एमपी में बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप, रात में गुलाबी ठंड, अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री

मध्यप्रदेश में अगले चार दिन बारिश का अलर्ट नहीं है। दिन में धूप और गर्मी रहेगी, जबकि रात में गुलाबी ठंड बढ़ेगी। अमरकंटक में पारा गिरकर 13 डिग्री पर पहुंच गया।

Oct 24, 2026
मध्यप्रदेश शीतलहर अलर्ट: पचमढ़ी में जमी बर्फ, नौगांव में 1 डिग्री तापमान; 19 जिलों में स्कूल बंद

मध्यप्रदेश शीतलहर अलर्ट: पचमढ़ी में जमी बर्फ, नौगांव में 1 डिग्री तापमान; 19 जिलों में स्कूल बंद

घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित, बड़वानी में हादसा—दूध टैंकर पलटा, एक की मौत; हवाई और सड़क यातायात पर असर

Jan 05, 2026
भोपाल में सीजन का पहला घना कोहरा, 100 मीटर से कम रह गई दृश्यता

भोपाल में सीजन का पहला घना कोहरा, 100 मीटर से कम रह गई दृश्यता

मप्र में सीजन का पहला घना कोहरा। भोपाल, ग्वालियर समेत 14 जिलों में अलर्ट, दृश्यता 50 मीटर तक गिरी, ठंड बढ़ी।

Dec 15, 2025